हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: भोले-भाले और एकदम सीधे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, अक्सर रहते हैं कंफ्यूज

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख पर जन्मे लोगों का खास मूलांक से संबंध होता है. जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग बहुत ही सीधे और शरीफ होते हैं. यह लोग भोले-भाले होते हैं. अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20, 29 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 का संबंध चंद्र ग्रह से होता है. चंद्रमा मूलांक दो वालों को स्वामी ग्रह हैं. इन लोगों को स्वभाव, व्यक्तित्व और खामिया क्या होती है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

होता है सिंपल स्वभाव

मूलांक 2 वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. यह लोग स्वभाव के सीधे होते हैं. यह लोग भावुक होते हैं. शांत स्वभाव के होते हैं और छोटी बातों पर इमोशनल हो जाते हैं. यह अच्छे लीडर साबित होते हैं और अपने साथ ही दूसरों की परवाह करते हैं. उनके स्वभाव के कारण इन्हें बहकाना आसान होता है. यह जल्दी से किसी के बहकावे में आ जाते हैं. इन लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी होती है यह इनकी सबसे बड़ी कमी होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Grah Gochar February 2026: 4 ग्रह गोचर और 5 राजयोग, फरवरी में इन राशियों को होगा अपार धनलाभ

मूलांक 2 की आर्थिक स्थिति

विज्ञापन

इन लोगों को धन जमा करने की आदत होती है. ऐसे में इस आदत के कारण इन्हें पैसों की दिक्कत नहीं होती है. यह धन को बचाकर रखते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है. यह शिक्षा के क्षेत्र में माहिर होते हैं और शिक्षा हासिल कर कामकाज के जरिए अच्छा-खासा धन कमाते हैं. इन्हें पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है.

मूलांक 2 की लव लाइफ

विज्ञापन

यह लोग अक्सर फैसला लेने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. यह इनकी खामियों में से एक है. सही समय पर सही फैसला न ले पाने के कारण इनकी लव लाइफ प्रभावित होती है. मूलांक 2 वालों की लव लाइफ अधिक सफल नहीं होती है. इन लोगों को सच्चा प्यार नहीं मिलता है हालांकि, शादी के बाद इनका वैवाहिक जीवन अच्छा होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola