Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार. खास तारीख पर जन्मे लोग चालाक औऱ बुद्धि के तेज होते हैं. यहां हम मूलांक 4 वालों की बात कर रहे हैं. जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख पर हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक निकालने के लिए जन्म तारीख के अंकों को जोड़ना होता है. किसी का जन्म 22 तारीख को हुआ है तो 2 प्लस 2 यानी उसका मूलांक 4 होगा. मूलांक 4 के लोग बहुत ही चालाक होते हैं. चलिए इनकी खूबियों और व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं.
मूलांक 4 वालों पर होता है राहु का प्रभाव
सभी मूलांक का संबंध किसी ग्रह से होता है. इसी प्रकार मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. राहु के प्रभाव से यह लोग चालाक होते हैं. राहु के प्रभाव के कारण इनका व्यक्तित्व अलग होता है. यह प्रैक्टिकल होते हैं और जीवन को अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं. इन लोगों में कई खूबियां होती हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: शनि की साढ़ेसाती होने के बावजूद मौज में कटेगा इन 3 राशियों को टाइम, करियर में होगी ग्रोथ
तेज-तर्रार दिमाग वाले होते हैं 4 मूलांक वाले
राहु इन लोगों को तेज-तर्रार बुद्धि, गहरी सोच और रणनीतिक क्षमता प्रदान करता है. यह लोग मेहनती होते हैं. कई बार यह लोग अपने काम को लेकर अड़ियल और जिद्दी स्वभाव के बन जाते हैं. यह कुछ करने की ठान लेते हैं तो उस काम को करके ही दम लेते हैं. यह दूसरों की सुनते हैं लेकिन अपने मन की करते हैं. ऐसे लोग नैकरी, व्यापार और राजनीति में सफल होते हैं.
इन मामलों में रहे सावधान
राहु ग्रह के प्रभाव के कारण इन लोगों को जीवन में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. यह लोग तेज दिमाग के कारण अपने काम आसानी से निकाल लेते हैं लेकिन कई बार शॉर्टकट के चक्कर में इन्हें नुकसान हो जाता है. यह जल्दी से बुरी लत का शिकार हो जाते हैं. मूलांक 4 के लोगों को अपनी संगति सोच-समझकर चुननी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
18 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines