Numerology: सभी जन्म तारीख का किसी खास मूलांक से और मूलांक का स्वामी ग्रह से संबंध होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकालते हैं. किसी का जन्म 12 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 2 यानी 3 होगा. यहां हम मूलांक 1 की बात करेंगे जिसका संबंध सूर्य ग्रह से होता है. इन लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है. अगर किसी का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा. इनके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं जिन्हें शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
होते हैं स्वाभिमानी और आकर्षक
मूलांक क 1 वालों पर सूर्यदेव की कृपा रहती है. यह लोग बड़े ही स्वाभिमानी होतके हैं. यह सूर्य की कृपा से जीवन में खूब तरक्की करते हैं. यह लोग आकर्षक और सुन्दर होते हैं. मूलांक 1 वाले लोग अपने काम करने में निपुण होते हैं. यह लोग निडर और साहसी होते हैं. इन लोगों को सूर्य देव की कृपा दृष्टि के कारण सेहत से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है. इनकी सेहत अच्छी रहती है.
ये भी पढ़ें – Chaturgrahi Rajyog 2026: कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों को होगा नौकरी-कारोबार में लाभ
खूब करते हैं तरक्की
यह लोग समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं और तरक्की करते हैं. इन लोगों में मौजूद गुण इन्हें जीवन में सफल बनाते हैं. यह शिक्षा प्राप्त कर सफलता हासिल करते हैं. मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है. यह जीवन में खूब धन कमाते हैं. इतना ही नहीं यह लोग खर्च भी खूब करते हैं. यह लोग योजना बनाकर निवेश करते हैं और इससे इन्हें लाभ होता है.
मूलांक 1 वालों के लिए उपाय
मूलांक 1 के लोगों को रोजाना सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इससे सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है. तांबे का कड़ा पहनना, गुड़ खाना और रविवार को व्रत रखना आदि उपाय कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
4 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
5 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
8 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
23 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines