Nirjala Ekadashi 2024 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। निर्जला एकादशी को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस एकादशी को महाभारत काल में भीम ने किया था। इसलिए निर्जला एकादशी का नाम भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। निर्जला एकादशी में निराहार रहकर व्रत रखा जाता है। यहां तक की दवाई भी नहीं खाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साल के 24 एकादशी व्रत का फल मिलता है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। जो भक्त इस दिन निराहार रहकर व्रत रखते हैं उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है साथ ही उनके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। जातक को भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है।
कहा जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत मन को संयम रखना सिखाता है। साथ ही साथ शरीर को नई ऊर्जा भी प्रदान करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है। साथ ही स्वर्ग जाने का सुख प्राप्त होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि निर्जला एकादशी के दिन ऐसे कौन से उपाय करने से पितृ दोष और चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है।
पितृ दोष और चंद्र दोष से मुक्ति पाने के उपाय
निर्जला एकादशी के दिन यदि आप व्रत रखते हैं साथ ही दान करते हैं तो यह सबसे पुण्य फलदायी होता है। मान्यता है कि इस दिन गरीबों को पीले, वस्त्र, पानी, चप्पल, शरबत, फल, आम, तरबूज और शक्कर आदि चीजों का दान करना चाहिए। इन सभी चीजों का दान करने से कुंडली के सभी दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष और चंद्र दोष है और इससे आप मुक्ति पाना चाहते हैं तो निर्जला एकादशी के दिन जल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि जल का दान करने से पितृ दोष और चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती है। निर्जला एकादशी के दिन जल के साथ शरबत का वितरण भी करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- अंगारक योग खत्म होने से पहले ये 5 राशि के लोग रहें सावधान, राहु और मंगल करा सकते हैं हानि
यह भी पढ़ें- कौन-सा ग्रह बनाएगा मालामाल, किससे बिगड़ेगा भाग्य? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines