हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Year 2026: दिल्ली के इन मंदिरों में दर्शन के साथ करें नए साल की शुरुआत, सुख और समृद्धि से भरा रहेगा पूरा वर्ष

New Year 2026: नए साल की शुरुआत आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करके करना चाहते हैं तो दिल्ली में मौजूद इन पांच प्रसिद्ध मंदिर में जा सकते हैं. इन मंदिर में दर्शन कर आप नए साल की शुरुआत कर सकते हैं. आपके लिए पूरा साल खुशहाल बीतेगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

New Year 2026: नए साल की शुरुआत लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं. कई लोग पार्टी करते हैं और नाच-गाने के साथ नए साल का स्वागत करते हैं. कुछ लोग मंदिर में दर्शन कर भगवान के आशीर्वाद के साथ साल की शुरुआत करते हैं. नए साल के मौके पर आप 1 जनवरी को दिल्ली के फेमस मंदिर में दर्शन कर सकते हैं. इन मंदिरों में दर्शन के साथ साल की शुरुआत करें आपको ऊपर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा. चलिए आपको दिल्ली के पांच प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं.

प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस

आप नए साल की शुरुआत कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने के साथ कर सकते हैं. दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित यह प्राचीन हनुमान मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है. इस मंदिर में दर्शन के लिए हर मंगलवार और शनिवार को लंबी लाइन लगती है. आप बजरंगबली के आशीर्वाद के साथ नए साल का स्वागत कर सकते हैं.

विज्ञापन

बिरला मंदिर, दिल्ली

नए साल के अवसर पर दिल्ली के बिरला मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन होता है. आप मंदिर में दर्शन करने के साथ ही भजन-कीर्तन में शामिल हो सकते हैं. इस मंदिर में दर्शन कर आप नए साल की शुरुआत कर सकते हैं. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपका साल अच्छे बीतेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: इस तरह के सपने आना है जीवन में बदलाव का इशारा, समझें शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम

कालका जी मंदिर, दिल्ली

विज्ञापन

दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. आप नए साल की शुरुआत कालका जी मंदिर में दर्शन के साथ कर सकते हैं. आप माता के दर्शन करें और नारियल, चुनरी चढ़ाएं. आप कालका मां के आशीर्वाद के साथ नए साल की शुरुआत करें.

गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर में आप दर्शन के लिए जा सकते हैं. गौरी शंकर मंदिर मां आदिशक्ति और भगवान शिव को समर्पित है. इस मंदिर में दर्शन करने से आपके ऊपर भगवान शिव का आशीर्वाद सदा बना रहेगा.

झंडेवालान मंदिर, करोल बाग

विज्ञापन

दिल्ली के करोल बाग इलाके में मौजूद झंडेवालान मंदिर में दर्शन के साथ आप नए साल की शुरुआत कर सकते हैं. नए साल के अवसर पर मंदिर की विशेष आरती और पूजा आयोजन में शामिल हो सकते हैं. नए साल के अवसर पर मंदिर को अच्छे से सजाया जाता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola