हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Neem Karoli Baba: गांठ बांध लें नीम करौली बाबा की ये 7 सीख, मिलेगी हर काम में अपार सफलता

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की शिक्षाएं सरल हैं, पर जीवन बदल देने की क्षमता रखती हैं. यहां बाबा की वो 7 सीखें हैं जो हर व्यक्ति को सफलता, शांति और खुशहाली की ओर ले जाती हैं. जीवन को बेहतर बनाने के लिए इन्हें अपनाना ही पर्याप्त है. आइए जानते हैं, क्या हैं ये सीख?

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: भारत की आध्यात्मिक परंपरा में नीम करोली बाबा एक ऐसे महान संत माने जाते हैं, जिनकी करुणा, सरलता और चमत्कारी प्रभाव ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया. दुनिया भर में उनके भक्त फैले हुए हैं. अमेरिका से लेकर यूरोप तक, टेक लीडर्स से लेकर आध्यात्मिक साधकों तक. हर कोई बाबा की अनोखी ऊर्जा और शिक्षाओं से प्रभावित है. महाराज जी कहते थे कि जीवन कठिन नहीं है, बस हमारी सोच और मन की अशांति रास्ते में रुकावट बनती है. उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके जीवनकाल में थीं.

नीम करोली बाबा

बाबा को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है. वे प्रेम, भक्ति और करुणा को जीवन का आधार बताते थे. उनका मानना था कि इंसान का दिल साफ हो, बाकी सब अपने आप ठीक हो जाता है. बाबा चमत्कार नहीं दिखाते थे, बल्कि उनकी अनुभूति ही लोगों को आंतरिक शांति देती थी. यही कारण है कि दुनिया के बड़े-बड़े लोग भी उनसे प्रेरणा पाते रहे है. आइए जानते हैं, बाबा की वो 5 सीख, जिससे हर काम सफल होने लगते हैं.

मन को काबू में रखें

बाबा कहते थे- ‘अस्थिर मन से कोई काम सिद्ध नहीं होता है.’ थोड़ा-सा ध्यान, कुछ पल जप, या बस शांत बैठना-मन को स्थिर करता है. जब मन शांत होता है, तो निर्णय साफ होते हैं और मेहनत सही दिशा में लगती है. यही स्थिरता जीवन में सफलता और संतुलन दोनों देती है.

विज्ञापन

पुरानी बातें भूल जाएं

बीती गलतियों या दुख को पकड़कर रखने से मन भारी होता है. बाबा का संदेश साफ है- ‘जो बीत गया उसे जाने दो.’ जब इंसान पुराने बोझ को उतार देता है, तो नई शुरुआत आसान हो जाती है. मन हल्का होता है और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: मकर राशि वालों के लिए ये हैं 6 बेस्ट रत्न, धारण करते ही किस्मत खुलने में नहीं लगती है देर

विज्ञापन

हमेशा सच का साथ दें

बाबा कहा करते थे- ‘सच को कोई हरा नहीं सकता.’ कभी-कभी सच बोलने से नुकसान दिखता है, पर लंबी दौड़ में सत्य ही सुरक्षा देता है. सच का मार्ग जीवन में भरोसा, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाता है.

भगवान को याद करें

बाबा की सबसे सरल और प्रभावशाली सीख- ‘राम-राम जपो, सब ठीक हो जाएगा.’
दिन में कुछ मिनट भी प्रभु का नाम लेने से मन हल्का होता है. चिंता कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है. यह साधना नकारात्मक विचारों को दूर करके मन को सकारात्मक बनाती है.

विज्ञापन

सबके साथ प्रेम व्यवहार

बाबा कहा करते थे- ‘सबमें राम हैं. ‘इसलिए किसी के साथ भेदभाव न करें. प्रेम, दया और करुणा इंसान के सबसे बड़े हथियार हैं. जो व्यक्ति सबको एक समान मानता है, उसके जीवन में लोगों का सहयोग अपने आप आने लगता है.

भगवान पर पूर्ण विश्वास

बाबा कहते थे कि कठिन समय में घबराना नहीं चाहिए. ‘जब तुम उसका नाम लोगे, वह तुम्हारा हाथ थाम लेगा.’ श्रद्धा और भरोसा इंसान को आंतरिक शक्ति देते हैं. यही शक्ति मुश्किल समय को आसान बनाती है और सफलता का मार्ग खोलती है.

विज्ञापन

बाबा ने बताया ये उपाय

बुधवार को जल और केसर मिलाकर रुद्राभिषेक करने से मन और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. यह साधना वातावरण में शांति और शुभता लाती है.

ये भी पढ़ें: Morning Mistakes: सुबह उठते ही न देखें 5 ये चीजें, इन गलतियों से जिंदगी हो सकती है बर्बाद

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola