Narmada Jayanti 2026: पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती मनाई जाती है. यह तिथि 25 जनवरी को है ऐसे में इस दिन मां नर्मदा का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में नर्मदा नदी का खास धार्मिक महत्व है. इसे बेहद पवित्र नदी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि, इस नदी में स्नान करने नहीं बल्कि, स्नान मात्र से सारे पाप धुल जाते हैं. नर्मदा जयंती के अवसर पर जानते हैं कि, इस नदी का क्या महत्व है और ऐसी मान्यता क्यों है?
नर्मदा नदी के दर्शन से मिट जाते हैं पाप
प्राचीन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा में एक बार स्नान करने, यमुना में तीन बार स्नान, सरस्वती नदी में सात बार स्नान से जो लाभ मिलता है वह लाभ नर्मदा नदी के मात्र दर्शन करने से मिलता है. नर्मदा नदी में स्नान करना और भी लाभकारी होता है. आप नर्मदा जयंती के पर्व पर पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं. इसके साथ ही मां नर्मदा की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.
ये भी पढ़ें – Ratha Saptami 2026: कल या परसों कब है रथ सप्तमी? जानें सूर्य पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
दर्शन से पाप मिटने की मान्यता के पीछे कथा
नर्मदा नदी में दर्शन करने से पाप मिटते हैं इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है. मान्यताओं के अनुसार, एक बार शिव जी अमरकंटक में कठोर तपस्या में लीन थे. उनके पसीने से नर्मदा का जन्म हुआ. इसका अर्थ सुख प्रदान करने से है. भगवान शिव ने मां नर्मदा को वरदान दिया था कि, युगों-युगों तक तुम्हारा जल पवित्र रहेगा और तुम्हारे दर्शन मात्र से लोगों को पापों से मुक्ति मिलेगी. नर्मदा को शिव की पुत्री होने के कारण ‘शंकर स्वरूपा’ माना जाता है और यह साक्षात मोक्षदायिनी हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
1 hr agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
3 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
20 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines