Nail Cutting Astrology: शकुन शास्त्र में सभी चीजों को लेकर नियमों के बारे में बताया गया है. इसमें नाखून काटने के लिए कई नियम बताए गए हैं. इसके अनुसार, कई दिनों पर नाखून काटना अशुभ माना जाता है. बता दें कि, मान्यताओं के अनुसार, आप नाखून काटने और बाल कटवाने का काम सही दिन करते हैं तो शुभ फल मिलते हैं. लेकिन गलत दिन इन कामों को करने से अशुभ फल मिलते हैं. आपको सप्ताह के 4 दिनों नाखून नहीं काटने चाहिए. इससे जीवन में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आती है. चलिए आपको बताते हैं कि, किन दिन नाखून काटने से बचें और किन दिनों आप नाखून काट सकते हैं.
इन चार दिनों न काटे नाखून
मंगलवार
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और हनुमान जी को समर्पित होता है. मंगल को नाखून काटने से व्यक्ति का साहस कम होता है और आत्मविश्वास में कमी आती है. इससे कर्ज बढ़ सकता है.
गुरुवार
गुरु ग्रह को विद्या और समृद्धि का कारक मानते हैं. इस दिन नाखून काटने से गुरु ग्रह कमजोर होता है. इससे विद्या और बुद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस दिन नाखून काटने से बचें.
रविवार
रविवार सूर्य देव को समर्पित दिन है. सूर्य को आत्मा, सम्मान और स्वास्थ्य का कारक माना जाता है. इस दिन नाखून काटने से बचें. वरना मान-सम्मान में कमी आती है.
शनिवार
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. नाखून और बाल को शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है. इसलिए शनिवार को नाखून काटने से शनिदेव नाराज होते हैं. इससे धन हानि, गरीबी और दुर्भाग्य आता है.
इन सभी नियमों के साथ ही आपको शाम के समय नाखून काटने से बचना चाहिए. शाम को नाखून काटना सही नहीं होता है. नाखून काटने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ होता है. सोमवार को नाखून काटने से मन को शांति मिलती है. बुधवार के दिन व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं. शुक्रवार के दिन नाखून काटने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि आती है.
ये भी पढ़ें – Astro Tips: क्यों कहते हैं ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’, क्या सच में तीन लोगों के होने से बिगड़ जाता है काम, जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 mins agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 hr agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
18 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
20 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
21 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines