Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक माना गया है. हिन्दी में कभी-कभी कुछ लोग इसे धन-पौध या धन-लत्तर भी कहते हैं. माना जाता है कि सही दिशा और सही तरीके से लगाया गया मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. वहीं एक छोटी सी लापरवाही आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है. इसलिए मनी प्लांट लगाते समय कुछ जरूरी नियम जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं, इसे लगाने वक्त कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
मनी प्लांट के लिए सही दिशा
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता. इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है, जो मानसिक शांति और ज्ञान से जुड़ी होती है. यहां मनी प्लांट लगाने से घर के सदस्यों की आय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. मनी प्लांट के लिए दक्षिण पूर्व दिशा अधिक अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि यह दिशा धन और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है.
बेल का नीचे झुकना क्यों है अशुभ
मनी प्लांट की बेल का नीचे की ओर झुकना या जमीन को छूना वास्तु दोष माना जाता है. ऐसा होने पर धन टिकता नहीं है. बेल को हमेशा ऊपर की ओर सहारे के साथ बढ़ने देना चाहिए. दीवार या स्टैंड का सहारा देना शुभ माना जाता है. इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसे करें झूठे लोगों की पहचान, आचार्य चाणक्य से सीखें झूठ पकड़ने की 7 निशानियां
सूखा मनी प्लांट देता है नकारात्मक संकेत
अगर घर में मनी प्लांट सूखने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता. सूखा पौधा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. मनी प्लांट को हमेशा हरा भरा रखें. समय पर पानी दें और पीली पत्तियों को हटा दें. स्वस्थ पौधा ही सकारात्मक फल देता है.
वॉशरूम के पास न लगाएं
मनी प्लांट को कभी भी बाथरूम या वॉशरूम के पास नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार यहां नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है. इससे धन हानि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. मनी प्लांट को हमेशा साफ और खुली जगह पर लगाएं.
मनी प्लांट का लेन-देन है नुकसानदायक
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को किसी को देना या किसी से लेना अशुभ माना गया है. ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है. शुक्र ग्रह धन, सुख और वैभव का कारक माना जाता है. मनी प्लांट का लेन देन आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है.
देखभाल से बढ़ती है सकारात्मकता
मनी प्लांट को समय समय पर साफ करें. धूल जमी पत्तियां नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं. पौधे के पास गंदगी न होने दें. नियमित देखभाल से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
8 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
9 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
11 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
15 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines