Mole on Face: शरीर पर तिल होने से व्यक्ति से जुड़े रहस्य और राज के बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों पर तिल के महत्व के बारे में बताया गया है. चेहरे पर तिल अलग-अलग जगह तिल होने से कई संकेत मिलते हैं. चेहरे पर तिल व्यक्ति के भाग्य और भविष्य से जुड़े संकेत देते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे पर किस जगह तिल होना अमीर बना सकता है इसके बारे में आपको बताते हैं. इसके साथ ही जानते हैं कि, नाक, होंठ और गाल पर तिल होने से व्यक्ति के बारे में क्या संकेत मिलते हैं?
अमीर बना सकता है माथे पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, माथे पर तिल होना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है. माथे पर तिल हो तो ऐसे इंसान के जीवन में राजयोग होता है. यह बहुत ही बुद्धिमान और धनवान होने की निशानी है. माथे पर तिल वाले इंसान को जीवन में मान-सम्मान मिलता है और वह अमीर बन सकता है.
आंखों के पास तिल
अगर किसी की आंखों के पास तिल है तो यह व्यक्ति के भावुक और संवेदनशील होने की निशानी होता है. यह लोग दिमाग के तेज होते हैं और इनके पास दूसरों को परखने की क्षमता होती है.
ये भी पढ़ें – Gajkesari Rajyog 2026: गजकेसरी राजयोग से इन राशियों के जीवन में लगेगा धन का अंबार, सोने की तरह चमकेगा भाग्य
गाल पर तिल
दाएं गाल पर तिल होता है तो यह व्यक्ति के लिए अच्छा होता है. ऐसा माना जाता है कि, दाएं गाल पर तिल होने से व्यक्ति बुरी नजर से बचा रहता है. इन लोगों को लक्ष्यों की प्राप्ति होती है. बाएं गाल पर तिल का अर्थ है ऐसे लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं.
होंठों पर तिल
होंठ के ऊपर या होंठ के आसपास तिल होना इस बात की निशानी है कि, ऐसे लोग बातूनी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों को बात करना बहुत पसंद होता है. यह अपनी बातों से दूसरे के मन को जीत लेते हैं.
नाक पर तिल
नाक के ऊपर तिल होना दर्शाता है कि, ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब सुख-संपत्ति प्राप्त करता है. इन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद जीवन में सफलता मिलती है. नाक के नीचे तिल हो तो ऐसे लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines