हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 जनवरी, कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2026: पंचांग के मुताबिक, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि होती है. मासिक शिवरात्रि का पर भक्त व्रत रखते हैं यह जिन भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना को समर्पित होता है. जनवरी में साल की पहली मासिक शिवरात्रि कब है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. अब साल 2026 का पहला मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. माघ माह का मासिक शिवरात्रि व्रत किस दिन पड़ रहा है चलिए पंचांग के जरिए व्रत की सटीक तारीख जानते हैं.

मासिक शिवरात्रि 2026

माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जनवरी 2026, शुक्रवार की रात 10 बजकर 21 मिनट से 18 जनवरी 2026, रविवार की देर रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी. मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त मान्य होता है. इसके अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 4 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. पूजा के लिए निशिता मुहू्र्त 54 मिनट के लिए प्राप्त हो रहा है.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, निवेश से होगा लाभ और मिलेगी अच्छी नौकरी

विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें. साफ वस्त्र पहनें. घर के मंदिर की सफाई करें और शिवलिंग का दूध, जल, शहद, घी से अभिषेक करें. आप शिवालय में जालकर शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक कर सकते हैं. शिललिंग पर बिल्वपत्र, धतूरा, सफेद फूल अर्पित करें. भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें.

ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. मासिक शिवरात्रि की कथा का पाठ करें. शिव चालीसा का पाठ करें और शिव जी की आरती करें. रात के समय निशिता मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करें. आप मासिक शिवरात्रि का व्रत कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इससे आपके जीवन से दुख और कष्ट दूर होंगे. इस दिन सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों से दूरी बनाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola