Masik Krishna Janmashtami 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेषतौर पर भगवान श्रीकृष्ण और उनके स्वरूप लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है और सच्चे दिल से श्रीकृष्ण की आराधना करता है, उनके जीवन में प्यार और सुख-शांति का आगमन होता है। इसके अलावा घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहती है।
जून में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 28 जून 2024 को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है। उन्हें विशेषतौर पर इस दिन लड्डू गोपाल की आराधना करनी चाहिए। जल्द ही उनके घर किलकारी गूंज सकती है। इसके अलावा इस खास दिन कृष्ण जी की उपासना करने से जीवन में आ रहे सभी दुखों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति का घर धन-धान्य से भर जाता है।
ये भी पढ़ें- घर-दुकान के बाहर नींबू-मिर्च टांगते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि
- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठे। शुद्ध कपड़े धारण करने के बाद पूरे घर का गंगाजल से शुद्धिकरण करें।
- घर के मंदिर में एक चौकी बिछाएं। उस पर एक थाली रखें और उसके ऊपर लड्डू गोपाल को रखें। फिर दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत डालकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें।
- लड्डू गोपाल को पीले रंग के कपड़े पहनाए। साथ ही उनका पीले फूलों से श्रृंगार करें।
- लड्डू गोपाल के सामने घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद लड्डू गोपाल की पूजा करें। उन्हें तुलसी की माला और खीर अर्पित करें।
- अंत में आरती कर पूजा को समाप्त करें।
लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। लड्डू गोपाल को खीर, माखन और मिश्री बहुत पसंद है। इसलिए आप उन्हें इन चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे आपके जीवन में आ रही धन से जुड़ी समस्याओं का अंत हो जाएगा।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को मोर पंख जरूर अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा, जिससे परिवारवालों को बुरी नजर नहीं लगेगी। साथ ही घरवालों की सेहत भी अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- मंगल पर शनि दृष्टि के कारण इस राशि के जीवन पर मंडराया संकट! जानें बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
9 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines