Masik Durgashtami Vrat 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर एक माह की प्रत्येक तिथि किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होती है, जिस दिन खासतौर पर उनकी उपासना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसी के साथ व्रत भी रखा जाता है। चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधि और माता को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।
मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 13 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 06 मिनट पर होगा, जिसका समापन अगले दिन 14 जुलाई 2024 को शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 14 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। 14 जुलाई को विजय मुहूर्त दोपहर 02:45 से लेकर 03:40 मिनट तक है। इस दौरान आप मां दुर्गा की आराधना कर सकते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की पूजा विधि
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रात: काल उठने के बाद स्नान आदि करके शुद्ध कपड़े धारण करें।
- घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध करें।
- मंदिर में माता दुर्गा को फोटो या मूर्ति को स्थापित करें।
- मां का रोली या हल्दी से तिलक करें।
- साथ ही उन्हें माला, फूल, फल और श्रृंगार के पांच सामान अर्पित करें।
- इसी के साथ माता को पूरी, चने और हलवे का भोग लगाएं।
- इस दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- अंत में माता दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
ये भी पढ़ें- एक हफ्ते में ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल! बुध देवता की प्राप्त होगी विशेष कृपा
माता दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय
- माता दुर्गा का लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन लाल रंग के कपड़े धारण करें। इससे आपको मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता दुर्गा को बर्फी, पूरी, चने और हलवे का भोग लगाना शुभ होता है। इससे मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।
- दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को एक चांदी का सिक्का जरूर अर्पित करें। व्रत का पारण करने के बाद उस सिक्के को घर की तिजोरी में छुपाकर रख दें। इस उपाय को करने से आपको व आपके परिवारवालों को माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक तंगी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।
- माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मिट्टी से बना घर खरीदकर घर लाएं। इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली का वास होगा।
ये भी पढ़ें- Video: शनि की महादशा से बचाएगा सिक्के का ये उपाय, होगी पैसों की बारिश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
19 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
21 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines