Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए हर एक व्रत, पूजा और तिथि का अपना महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी तिथि के दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन खासतौर पर मां दुर्गा की आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जो लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की उपासना करते हैं, उन पर सदा मां का आशीर्वाद बना रहता है। चलिए जानते हैं इस साल मई माह में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा और मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
ये भी पढ़ें- 15 मई को मंगल करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, 9 राशियों को होगा लाभ
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, मई माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 15 मई 2024 को पड़ रही है। इस माह इसी दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। 15 मई को मां दुर्गा की पूजा के शुभ मुहूर्त का आरंभ सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजे तक रहेगा।
मां दुर्गा की पूजा विधि
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रात: काल उठें और स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद अपने घर के मंदिर को गंगाजल से साफ करें।
- फिर मंदिर घर में एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- चौकी पर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करें।
- पूजा का आरंभ करने से पहले शंख बजाकर मां दुर्गा का आह्वान करें।
- मां की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक कराएं।
- देवी के सामने दीपक जलाएं और मां को लाल फूल, रोली, लौंग और इलायची अर्पित करें।
- इसी के साथ मां को मेवे से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
- इस दौरान मां दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
- अंत में मां की आरती करने के बाद शंख बजाएं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: पंडित सुरेश पांडेय ने बताए अक्षय तृतीया के खास उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
9 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
11 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
12 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
13 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
15 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
16 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
17 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines