Margashirsha Purnima 2025 Upay: पूजा-पाठ के लिए साल की प्रत्येक पूर्णिमा खास होती है. आज 4 दिसंबर 2025 को वर्ष 2025 की आखिरी मार्गशीर्ष पूर्णिमा है. आज के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करना शुभ रहता है. इसके अलावा आज चंद्र देव की पूजा से भी महालाभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा की रात चंद्र देव की ऊर्जा अपने चरम पर होती है. यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से चंद्र देव की उपासना करता है तो उसे बड़े से बड़े संकट से छुटकारा मिल सकता है. चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा कैसे करें.
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कैसे करें चंद्र देव की पूजा?
चंद्र देव की पूजा करने के लिए एक चांदी या तांबे का लोटा लें. लोटे में कच्चा दूध, जल और मिश्री डालें. फिर चंद्र देव को अर्घ्य दें. इस दौरान 3 बार ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें. अंत में अपनी मनोकामना को तीन बार बोलें और जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए सच्चे मन से माफी मांगें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो आपकी कोई भी मनोकामना पूरी हो सकती है.
चंद्र देव को खुश करने के अन्य उपाय
- यदि आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर है तो आज रात विष्णु जी और लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही चंद्र देव को जल से अर्घ्य देने के बाद खीर अर्पित करें. इस उपाय से चंद्र दोष का प्रभाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी.
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा की रात खुले आसमान में बैठकर चंद्र देव के ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे आपका मन शांत रहेगा और मानसिक तनाव दूर होगा.
- अगर आप किसी बड़ी परेशानी में फंसे हैं या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो आज पूर्णिमा की रात चंद्र देव की पूजा करने के बाद दान करें. आज चावल, दूध या सफेद कपड़ों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
14 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
16 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
16 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
17 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
18 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
20 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
21 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
22 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines