Margashirsha Festival List: मार्गशीर्ष महीना हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना है. मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 6 नवंबर 2025 को हो रही है. 04 दिसंबर 2025, गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ महीने का समापन हो जाएगा. अगले दिन पौष माह की शुरुआत होगी. इस महीने को अगहन के नाम से भी जानते हैं. यह महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा को समर्पित है. इस महीने भगवान श्री कृष्ण की विशेष साधना और आराधना की जाती है. यह महीना सभी महीनों में शीर्ष माना जाता है. मार्गशीर्ष महीीने के महत्व को बताने के लिए कहा जाता है कि – “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, इसका अर्थ है मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं. मार्गशीर्ष महीने में कई सारे व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं आप यहां लिस्ट देख सकते हैं.
मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट (Margashirsha Month 2025 Festival List)
6 नवंबर, गुरुवार – मार्गशीर्ष मास शुरू
7 नवंबर, शुक्रवार – रोहिणी व्रत
8 नवंबर, शनिवार – संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर, बुधवार – कालभैरव जयंती
15 नवंब, शनिवार – उत्पन्ना एकादशी
ये भी पढ़ें – Numerology: जन्म तारीख से जानें कौन सा मंत्र है आपके लिए लकी? जाप करने से मिलेगा फायदा ही फायदा
16 नवंबर, रविवार – वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर, सोमवार – सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर, मंगलवार – मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर, गुरुवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
21 नवंबर, शुक्रवार – चंद्र दर्शन
25 नवंबर, मंगलवार – विवाह पंचमी
26 नवंबर, बुधवार – स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी
28 नवंबर, शुक्रवार – दुर्गाष्टमी व्रत
1 दिसंबर, सोमवार – मोक्षदा एकादशी, गुरुवायुर एकादशी, गीता जयन्ती
2 दिसंबर, मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी
4 दिसंबर, गुरुवार – अन्नपूर्णा जयन्ती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयन्ती
4 दिसंबर, दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष महीने की समापन हो जाएगा. इसके बाद अगले दिन 5 दिसंबर, शुक्रवार को पौष माह की शुरुआत हो जाएगी. पौष महीना हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
50 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines