Makar Sankranti Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: सनातन धर्म के लोगों के लिए मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के व्रत दोनों का ही खास महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, जिस दिन विष्णु जी को समर्पित षटतिला एकादशी के व्रत का संयोग भी बन रहा है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. साथ ही घर में चावल की खिचड़ी बनाई जाती है, जिसे खाना और उसका दान करना शुभ होता है. लेकिन षटतिला एकादशी पर चावल खाना वर्जित (मना) है. ऐसे में मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाना शुभ नहीं रहेगा.
यदि आप ऐसा करते हैं तो न सिर्फ आपको पाप लगेगा, बल्कि षटतिला एकादशी व्रत की पूजा का भी फल नहीं मिलेगा. हालांकि, खिचड़ी की जगह कुछ और चीजें आप इस पावन दिन खा व दान कर सकते हैं.
मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या न खाएं?
इस बार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर चावल, अनाज, प्याज, नमक, लहसुन और दालों को खाने से बचें. इसके अलावा कोई भी तामसिक चीज का सेवन न करें. साथ ही खाना बनाने के लिए तिल के तेल, सरसों के तेल, कैनोला के तेल और सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल न करें. इससे न सिर्फ विष्णु जी आपसे नाराज हो सकते हैं, बल्कि षटतिला एकादशी पूजा का भी फल नहीं मिलेगा.
मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या खाएं?
मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर आप तिल, गुड़, मूंगफली, मौसमी फल, मौसमी सब्जियां, साबूदाना, कुट्टू से बनी चीजें, दूध, नारियल और सिंघाड़े खा सकते हैं. इसके अलावा खाने में सेंधा नमक, घी, जैतून के तेल या सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करें.
मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या दान न करें?
14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर अनाज (विशेषकर चावल), लोहे का सामान, नमक, तामसिक भोजन, नुकीली वस्तुएं और तेल का दान करने से बचें. इससे न सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, बल्कि पाप भी लग सकता है.
मकर संक्रांति/षटतिला एकादशी पर क्या दान करें?
मकर संक्रांति यानी षटतिला एकादशी पर आप फल, सब्जी, वस्त्र, धार्मिक वस्तु, जल, गुड़, तिल, दूध, धन, छाता, चप्पल, मूंगफली और पीले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
9 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
14 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
16 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines