Makar Sankranti 2026: आज 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को मकर संक्रांति और एकादशी का पावन दिन है. यह दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य के लिए खास होता है. मकर संक्रांति के स्नान पर लोग गंगा में स्नान करते हैं और घाटों पर दान-पुण्य करते हैं. इस साल मकर संक्रांति के अवसर पर षटतिला एकादशी का संयोग बन रहा है. आज सुबह से उत्तर प्रदेश प्रयागराज के माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से यहां भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. भक्त पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ संगम तट पर स्नान कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए इंतजाम किये गए हैं. प्रयागराज के माघ मेले में देशभर से लोग पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं.
हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान
मकर संक्रांति और एकादशी के पावन अवसर पर भक्त उत्तराखंड हरिद्वार में पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. यहां पर भक्तों की भीड़ लगी हुई है. मकर संक्रांति और एकादशी पर पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा के चलते अन्य जगहों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट पर पवित्र स्नान किया. बता दें कि, मकर संक्रांति का दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ ही दान के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी और सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा का दान करना चाहिए.
इन वीडियो में आप माघ मेले में और हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देख सकते हैं. यहां लोग स्नान-दान के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
1 hr agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
7 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
7 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
9 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
12 hrs agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
14 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
1 day agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines