Mahesh Navami 2025 Upay: आज 4 जून 2025 को महेश नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव के ‘महेश’ स्वरूप को समर्पित है। खासतौर पर माहेश्वरी समाज के लिए यह दिन अत्यंत विशेष माना जाता है, लेकिन भगवान शिव के भक्तों के लिए भी यह दिन साधना, पूजन और प्रगति के लिए उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान महेश की विधिपूर्वक पूजा करने से व्यापार में उन्नति, परिवार में सुख-शांति और जीवन में मनचाही मंजिल जल्दी प्राप्त होती है। यदि आप भी सफलता की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो महेश नवमी की शाम कुछ विशेष उपाय करने से आपकी मेहनत जल्दी रंग ला सकती है।
कच्चे चावल का उपाय
महेश नवमी की शाम को शिवलिंग पर कच्चे सफेद चावल चढ़ाना बहुत फलदायी माना गया है। यह उपाय विशेष रूप से आर्थिक समस्या को दूर करने और नौकरी या व्यापार में सफलता दिलाने वाला होता है। चावल चढ़ाते समय भगवान से अपने मन की बात करें।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
बेला के फूल का उपाय
बेला के फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। शाम के समय शिवलिंग पर बेला का फूल अर्पित करें और यह कामना करें- ‘हे महेश! मुझे सुंदर जीवनसाथी और सुखी पारिवारिक जीवन का आशीर्वाद दें।’ अविवाहितों को इससे उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति का योग बनता है।
त्रिपुंड और भस्म से शिव का श्रृंगार
शिवजी के ललाट पर भस्म से त्रिपुंड बनाकर अर्पित करें। यह प्रतीक होता है त्याग और वैराग्य का। इससे मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति जीवन की दिशा सही तरह से चुन पाता है।
विशेष मंत्र का जाप
शिव सहस्त्रनाम से लिया गया यह विशेष मंत्र अवश्य जपें: ‘अर्थितव्यः सदाचारः सर्वशंभुमहेश्वरः। ईश्वरः स्थाणुरीशानः सहस्त्राक्ष सहस्त्रपात्॥’ इस मंत्र का जाप 108 बार रुद्राक्ष माला से करें। यह धन, व्यापार और आत्मबल में वृद्धि करता है।
ये उपाय भी अपनाएं
शिवलिंग पर रोट यानी मिट्टी से बनी पृथ्वी रूपी रोटी चढ़ाएं। शिव पूजन के समय डमरू बजाएं, यह जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके साथ ही, भगवान महेश को कमल के फूल अर्पित करें। यह संसार में रहते हुए भी निष्कलंक जीवन की प्रेरणा देता है।
ये भी पढ़ें: गहने-आभूषण पहनने के लिए नाक और कान में कब करवाएं छेद, जानें धार्मिक मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
8 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
15 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines