Mahashivratri Rudrabhishek Path: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महादेव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन कुछ न कुछ उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती बेहद ही प्रसन्न होती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। शास्त्र के अनुसार, इस दिन रुद्राभिषेक करने का बहुत ही अधिक महत्व है।
मान्यता है कि इस दिन रुद्राभिषेक करने से उत्तम फल की प्राप्ति भी होती है। बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि पर उत्तम संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि के दिन तीन राशियों मे 6 ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक पाठ करने का महत्व क्या है साथ ही इस पाठ को करने की विधि क्या है।
क्या है रुद्राभिषेक का महत्व
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से रोग, दुख, कष्ट और दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही मां पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं भी दूर कर देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक किया जाता है। सबकी अपनी-अपनी मान्यता है।
कैसे करें रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सुबह स्नान करें और भगवान शिव को प्रणाम करें।
इसके बाद इस दिन घर में शिवलिंग स्थापित करें और शिवलिंग के दाहिनी तरफ घी का दीपक जलाएं।
दीपक जलाने के बाद एक थाली में पुष्प, ताजा दूध, गुलाब जल, मिठाई, पंचामृत, गंगाजल, अगरबत्ती, घी, शहद, कपूर, बेल पत्र, सुपारी, लौंग और इलायची रखें।
थाली में पूजन सामग्री रखने के बाद पूर्व दिशा में आसन लगाकर बैठ जाएं।
ज्योतिषियों के अनुसार, रुद्राभिषेक करने से पहले साफ-सुथरा वस्त्र धारण करें।
उसके बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। साथ ही साथ बेल पत्र, दीपक और पुष्प भी अर्पित करें।
ज्योतिषियों के अनुसार, शिवलिंग पर ओम नमः मंत्र का जाप करते हुए रुद्राभिषेक पाठ की शुरुआत कर सकते हैं।
इसके बाद शिवलिंग पर चंदन, जल, कच्चा दूध, पंचामृत और गंगाजल अर्पित करें।
सब चीज अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर वस्त्र, जनेऊ और चंदन लगाएं।
चंदन लगाने के बाद धूप दिखाएं और भस्म, बेलपत्र, दूर्वा और फूल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के 1 दिन बाद इन 3 राशियों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines