दीपक दुबे,
प्रयागराज: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज में अलौकिक छटा बिखेरते हुए नागा साधुओं के दर्शन मात्र के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे नागा सन्यासी के बारे में बताने जा रहे है जिनकी उम्र 65 वर्ष है। यह उत्तराखंड से महाकुंभ में आए हैं। इनका नाम श्री महंत चैतन्य गिरी जी महाराज है। जुना अखाड़ा हरिद्वार माया देवी से आए नागा सन्यासी ने 11 हजार रुद्राक्ष माला पहनी हुई है।
सिर से लेकर शरीर में रुद्राक्ष की मालाएं हैं और धुनी पर हमेशा बैठे रहते है। इतना ही नहीं, पूरे शरीर पर भस्म लगाए भगवान शंकर की साधना में लीन रहते हैं। चैतन्य गिरी जी महाराज का कहना है इन्होंने 12 साल की उम्र में पहाड़ियों में जाकर गुरु के सानिध्य में जाकर सन्यास की दीक्षा ली थी।
यह भारत देश के उत्थान और सनातन धर्म के विकास के लिए फले फुले खूब, भारत हिन्दू राष्ट्र बने इसके लिए धुनी पर हठ योग करते हैं। इनका कहना है जीवन पर्यंत जब तक श्वास रहेगी तब तक रुद्राक्ष की माला पहनेंगे और संख्या भी बढ़ाते रहेंगे। अब तक ये हजारों मालाएं पहन चुके हैं। चैतन्य गिरी जी महाराज का कहना है कि शिव के आंसू से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। यह हमारे लिए उनका आशीर्वाद है जो हमने धारण किया है। ईश्वर की शक्ति हमे ऐसे हठयोग के लिए मिलती है।
दिन रात खाते थे सिर्फ पीपल के पत्ते
उन्होंने बताया कि जब नागा सन्यासी बनने के दौरान वो पीपल के पत्ते ही खाकर दिन रात व्यतीत करते थे। एक ही कमंडल पानी पी कर इन्होंने दिन और रात निकला था। 1966 से यह घर बार छोड़ चुके थे आज यह अलग अलग साधना में रहते है। हठयोग तब करते रहेंगे जब तक भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन जाता है। श्री राम मंदिर बना यह ईश्वर का आशीर्वाद था। धर्म की रक्षा के लिए साधु संतों का यहां जमावड़ा हो रहा है महाकुंभ के दौरान यह जुना अखाड़ा से जुड़े हुए हैं। इनका कहना है कि यह महाकुंभ के दौरान इसी तरह से अपनी तपस्या जारी रखेंगे। यहां तैतीस करोड़ देवी देवताओं का यहां वाश होगा। यही वजह है कि यहां साधु संतों का यहां जमावड़ा हो रहा है ।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ में योगी की हठ तपस्या, 51 घड़ों से ठंडे पानी में रोज करते हैं स्नान
संबंधित खबरें
धनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
34 mins agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
2 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
4 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
5 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
20 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines