हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahabharata Story: 10 हजार हाथियों के बल वाले भीम जब हुए एक स्त्री से पराजित, जानिए क्या है पूरी कहानी

Mahabharata Story: महाभारत की कथाएं केवल अनूठी या रोचक कहानी मात्र नहीं हैं, बल्कि ये कहानियां धर्म, नैतिकता और जीवन के मूल्यों के बारे में बहुत कुछ सिखाती हैं। ऐसी ही एक कथा महाबली भीम से जुड़ी है, जो हजारों हाथियों का बल रखते हुए भी एक स्त्री से पराजित हो गए। पढ़ें पूरी कथा…

विज्ञापन

Mahabharata Story: महाभारत अनूठी कथाओं का भंडार है, तो उन किस्सों का खजाना भी है, जिसे जानकर विश्वास नहीं होता है कि ऐसा भी हुआ होगा। यह एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें अनेक अद्भुत और अविश्वसनीय कहानियां हैं। ये कहानियां हमें बार-बार हैरान करती हैं और सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या ये सब सच में हुआ होगा? ऐसी ही एक कथा महाबलशाली भीम से जुड़ी हुई है। कहते हैं, हजारों हाथियों के बल वाले भीम भी एक स्त्री से पराजित हो गए थे, जानिए क्या है पूरी कहानी?

भीम में था 10 हजार हाथियों का बल

यह जानकर कोई भी सोचने को मजबूर हो जाएगा कि जरासंध, कीचक और दुर्योधन जैसे महाबलियों को हराने वाले भीम को आखिर किस स्त्री ने और कैसे हरा दिया गया होगा। बता दें कि महाग्रंथ महाभारत के पांचों पांडवों में से एक भीम, महाबलशाली थे और उनमें 10 हजार हाथियों का बल था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महाभारत के युद्ध में सभी 100 कौरव भाइयों की जान अकेले भीम ने ही ली थी।

स्थानीय लोगों ने रखी पांडवों से शर्त

कौरवों से जुए में सबकुछ हार जाने के बाद पांडवों को 12 साल के जंगल में रहना पड़ा। इस दौरान एक समय की बात है कि वे सभी एक स्थान पर ब्राह्मण के भेष में रह रहे थे। लेकिन वहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और पांडवों को वहां से चले जाने के लिए कहने लगे।  तब पांडवों ने निवेदन किया कि उन्हें कुछ समय के लिए यहां रुकने की मोहलत दे दें, तो लोगों ने एक शर्त रख दी।

विज्ञापन

बड़ी अजीब थी शर्त…

शर्त के अनुसार पांडवों को एक ऐसे व्यक्ति की बलि देने होगी, जिसे किसी स्त्री ने किसी और को बेच दिया हो। भीम ने यह शर्त स्वीकार कर ली और ऐसे व्यक्ति की खोज में निकल गए जिसे किसी महिला ने बेच दिया हो। लेकिन महीनों गुजर गए लेकिन भीम को ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। अंत में किसी ने उन्हें एक वेश्यालय के बारे में बताया कि वहां उनकी इच्छित कामना पूरी हो सकती थे। इसपर भीम वहां चले गए।

खाली हाथ लौटे भीम

भीम के कहने पर वहां रह रही एक वेश्या एक व्यक्ति को बेचने के लिए तैयार हो गई। लेकिन उसने पूछा कि महाबली योद्धा पांडव कौरवों से जुए में हार जाने के बाद अपनी पत्नी का अपमान क्यों देखते रहे? महाराज धृतराष्ट्र, भीष्म, द्रोण और कृपाचार्य जैसे श्रेष्ठ लोग क्यों अपनी वधू का अपमान सहते रहे? महिला के इस सवाल पर भीम सोचने पर मजबूर हो गए वो कुछ बोल नहीं पाए और खाली हाथ वापस लौट आए।

विज्ञापन

भाइयों के पूछने पर उन्होंने वेश्या की बातें बताई। इसके बाद पांडवों ने अपने लाभ के लिए किसी और व्यक्ति की बलि चढ़ाने की शर्त छोड़ दी। और इस तरह महाबली भीम को एक महिला ने मानसिक रूप से हरा दिया था।

ये भी पढ़ें: Numerology: पैसे से खेलते हैं इन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Most Wise Zodiac Signs: इन 3 राशियों के व्यक्ति चतुराई से हल कर लेते हैं हर परेशानी, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola