हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भोजन करते वक्त पति-पत्नी को नहीं करनी चाहिए ये गलती, महाभारत में बताया गया है कारण

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। विशेष रूप से पति-पत्नी के लिए कुछ नियम बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जिनका पालन न करने पर जीवन में कलह, तनाव और आर्थिक तंगी तक आ सकती है। आइए जानते हैं, वे नियम क्या हैं?

विज्ञापन

भोजन न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि यह हमारे मन और घर के वातावरण को भी प्रभावित करता है। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जो हमारे पारिवारिक जीवन और सुख-शांति को बनाए रखने में मदद करती हैं। विशेष रूप से पति-पत्नी के लिए कुछ नियम बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं, जिनका पालन न करने पर जीवन में कलह, तनाव और आर्थिक तंगी तक आ सकती है।

एक थाली में भोजन करना क्यों मना है?

आजकल कई लोग आधुनिकता और प्यार जताने के नाम पर पति-पत्नी एक ही थाली में खाना खाते हैं। लेकिन धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह परंपरा गलत मानी जाती है। महाभारत में भीष्म पितामह ने स्वयं पांडवों को यह उपदेश दिया था कि पति-पत्नी को एक ही थाली में भोजन नहीं करना चाहिए।

महाभारत में बताया गया है ये कारण

महाभारत में इसका कारण यह बताया गया है कि जब पति सिर्फ पत्नी की बातों में ही पूरी तरह रम जाता है और बाकी परिवार की अनदेखी करने लगता है, तो घर में असंतुलन आ जाता है। इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आने लगती है और गृह कलह की शुरुआत होती है। परिणामस्वरूप, घर की सुख-शांति धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार की ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, रुक सकती है घर की बरकत; जानें आसान उपाय

खाते वक्त झगड़ने से बचें, वरना

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, जिन घरों में लगातार झगड़े होते हैं, वहां लक्ष्मी जी का वास नहीं होता। ऐसा घर धीरे-धीरे दरिद्रता की ओर बढ़ता है। इसीलिए यह सलाह दी जाती है कि पति-पत्नी को न केवल एक थाली में खाना खाने से बचना चाहिए, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल-बैठकर प्रेमपूर्वक भोजन करना चाहिए।

विज्ञापन

क्या करें?

इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि पति-पत्नी को साथ नहीं बैठना चाहिए। साथ बैठना, प्रेम से खाना और बात करना रिश्तों को मजबूत बनाता है। लेकिन एक ही थाली में खाना, खासतौर पर नियमित रूप से, पारिवारिक संतुलन को बिगाड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन के समय सभी पारिवारिक सदस्य एक साथ बैठना चाहिए। हर सदस्य की उपस्थिति से भोजन का आनंद और महत्व दोनों बढ़ते हैं। भोजन के समय मोबाइल या झगड़ों से दूर रहें। एक-दूसरे का सम्मान करें और हर सदस्य को महत्त्व दें।

ये भी पढ़ें: गजब के इंटेलिजेंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव के मामले में हैं थोड़े अनलकी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola