Magh Purnima 2026 Upay: माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, दिन रविवार को है. पूर्णिमा का दिन चंद्र देव की पूजा के लिए खास होता है. माघ माह की इस पूर्णिमा का खास महत्व है. माघ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस माघ पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान हैं. यह दिन चंद्र देव के पूजन और मंत्रों का जाप कर शुभ फल प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ है. माघ पूर्णिमा पर चंद्र दर्शन का महत्व होता है. बता दें कि, माघ पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम को 5 बजकर 26 मिनट पर होगा.
माघ पूर्णिमा मंत्र जाप (Magh Purnima Mantra Jaap)
ओम ऐं क्लीं सोमाय नम:।
ओम श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:।
ओम श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।
ओम दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
ओम अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः।
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः।।
ओम चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात।
ओम उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च।
अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत।।
ओम इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय।
इमममुष्य पुत्रममुष्ये पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।
धनलाभ के लिए करें इस मंत्र का जाप
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती॥
आप पूर्णिमा के दिन इन सभी मंत्रों का जाप कर सकते हैं. शाम के समय चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा करें और अर्घ्य दें. इसके साथ ही पूजा के समय चंद्र देव के इन मंत्रों का दाप करें. आप धनलाभ के लिए पूर्णिमा के दिन इस खास मंत्र का जाप करें. माघ पूर्णिमा पर आप पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंद लोगों को अन्न और धन का दान करें.
ये भी पढ़ें – Magh Purnima 2026 Rashifal: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ संयोग, धन संपदा से परिपूर्ण रहेंगे 4 राशि वाले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
11 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
13 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
14 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
15 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines