Longest Solar Eclipse of 21st Century: अगले साल 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण होगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. बता दें कि, यह सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा. इस दौरान दोपहर के समय अंधेरा छा जाएगा. यह सूर्य ग्रहण 21वीं सदी का सबसं लंबा ग्रहण होगा. इसके बाद यह ग्रहण करीब 100 सालों के बाद लगेगा. खगोलविदों के मुताबिक यह ग्रहण इसी कारण से खास होगा. यह ग्रहण कहां-कहां दिखेगा चलिए जानते हैं.
इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
2 अगस्त 2027 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. बता दें कि, इससे पिछला पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था और अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है. 8 अप्रैल को लगा सूर्य ग्रहण कुल 4 मिनट 28 सेकेंड का था इस ग्रहण को मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा देखा गया था. इसके अलावा 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण कुल 2 मिनट 18 सेकेंड का होगा जो ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन में नजर आएगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: स्वभाव के गुस्सैल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, लेकिन होती है एक खासियत, जानें
इसके बाद 100 साल तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा
2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा. यह 6 मिनट 23 सेकेंड का होगा. इससे पहले लंबा सूर्य ग्रहण 15 जून 743 ईसा पूर्व में लगा था जो 7 मिनट 28 सेकेंड का था. बता दें कि, 2 अगस्त 2026 के इस लंबे सूर्य ग्रहण के बाद अगला लंबा सूर्य ग्रहण 16 जुलाई 2186 को लगेगा जो करीब 7 मिनट 29 सेकेंड का होगा. कई सालोों बाद ऐसा ग्रहण लगने के कारण इसे सालों तक याद रखा जाएगा और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसकी लंबाई दर्ज की जाएगी.
क्या भारत में नजर आएगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
21वीं सदी का यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा और स्पेन से होकर आगे बढ़ेगा. यह ग्रहण उत्तरी अफ्रीका, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मिस्र और सऊदी अरब और लीबिया के कई हिस्सों में दिखेगा. भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से नजर आएगा. यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के कुछ हिस्सों में शाम के समय दिख सकता है. यह भारत में पूरी तरह नजर नहीं आएगा. सूर्य सिर्फ 30 प्रतिशत तक ढका हुआ दिख सकता है.
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
11 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
13 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
17 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
21 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines