हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावधान! भूल से भी न करें इन 3 चीजों का दान; रूठ जाते हैं देवी-देवता, छा जाती है कंगाली

Kya Daan Nahi Kare: हिंदू धर्म में दान करने को पुण्य का काम माना जाता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें भूल से भी किसी को दान में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को दान करने से घर में कंगाली आ सकती है और देवी-देवता भी नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या है ये चीजें?

विज्ञापन

Kya Daan Nahi Kare: हिंदू धर्म में दान को पुण्य का काम माना गया है। मान्यता है कि दान करने से व्यक्ति को इस जीवन में मनचाहा सुख मिलता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, गरीबों और जरुरतमंदों को दान करने से न सिर्फ देवी-देवता के कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में हर तरह से बरकत होती है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, अन्न, भोजन और वस्त्र दान सबसे पुण्य का काम माना जाता है।

वहीं, धार्मिक ग्रंथों में बताए गए उपायों और टोटकों का तौर पर भांति-भांति की वस्तुएं दान की जाती हैं। लेकिन, हम आपको यहां बताएंगे कि किन 3 चीजों को कभी दान में नहीं देना चाहिए, अन्यथा मां लक्ष्मी ही नहीं बल्कि दूसरे देवी-देवता भी नाराज हो जाते हैं। दान के लिए जिन निषिद्ध चीजों की यहां चर्चा की गई, उसे दान करने से घर और जीवन में कंगाली आ जाती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये चीजें?

तेल का दान

हिन्दू धर्म की मान्यताओं और रिवाजों के अनुसार, शनिदेव को सरसों और तिल का तेल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। कहते हैं, इससे भगवान शनि की कृपा प्राप्त होती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरसों और तिल का तेल केवल चढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए, दान के लिए लिए नहीं। वही, इस्तेमाल किया हुआ तेल या फिर खराब हो चुका तेल भूल से भी किसी को नहीं देना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं, जिससे जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आप दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

नुकीली वस्तुओं का दान

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कभी भी नुकीली चीजों, जैसे चाकू, तलवार, भाला, पेचकश, सुई, कैंची, हंसिया जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। हिन्दू परंपरा में इन चीजों दान करना बिलकुल भी शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं, इन चीजों के दान से घर में कलह और झगड़ा होने लगता है। पारिवारिक हमेशा अशांत रहता है।

झाड़ू दान यानी…

हिन्दू धर्म में झाड़ू को अलक्ष्मी यानी गरीबी को दूर करने का प्राचीन उपाय माना गया है। इस उपाय से देवी लक्ष्मी को घर लाया जाता है। यही कारण है कि झाड़ू को बिलकुल धन की तरह हमेशा वैसी जगह पर रखने के सलाह दी जाती है, जहां जल्दी से किसी की नजर न पड़े। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, कभी भी किसी को झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर से सौभाग्य चला जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola