Kuber Dev Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है. धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट दूर होता है. कुबेर देव की पूजा करने से दरिद्रता को दूर कर आप धन लाभ पा सकते हैं. कुबेर देव की पूजा करने के लिए सुबह स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर कुबेर देव की प्रतिमा स्थापित करें. कुबेर देव को पंचामृत से स्नान कराएं और चंदन, धूप, फूल, दीप, नैवेद्य और भोग लगाएं. इसके बाद कुबेर देव की आरती करें.
कुबेर देव की आरती (Kuber Dev Ji Aarti Lyrics)
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे ॥
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के, भंडार कुबेर भरे।
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे ॥
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे ॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनि मंगल गावैं, सब जय जयकार करैं॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे ॥
गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन, धनुष टंकार करे॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे॥
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे॥
यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे।
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे ॥
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।
ये भी पढ़ें – Dhanteras 2025: पूरे विधि-विधान से करें धनतेरस पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन-सामग्री की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
4 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
23 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines