Kashi Vishwanath Mandir Viral Video: देश में आए दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिन्हें लोग चमत्कार मान लेते हैं। कई बार तो ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनका जवाब विज्ञान भी नहीं दे पाता। हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग एक चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। वीडियो में बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से मंदिर के शिखर पर रोजाना एक सफेद उल्लू आकर बैठ जाता है। जहां कुछ लोग इसे मां लक्ष्मी की कृपा और शुभ संकेत मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे केवल एक संयोग कह रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर उल्लू का रोज आना क्या किसी शुभ संकेत का प्रतीक है या ये किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है? आइए जानते हैं इसके पीछे की मान्यताओं और संभावनाओं के बारे में।
ट्रस्ट के सीईओ ने शेयर की वीडियो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। 19 अगस्त 2025 को सबसे पहले उन्होंने मंदिर के शिखर की तीन तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, शयन आरती के बाद बाबा के शिखर पर श्वेत (सफेद) उल्लू दिखाई दिया, जिन्हें शुभ का प्रतीक माना जाता है।
इसके बाद उन्होंने 20 अगस्त को फिर से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। विश्व भूषण मिश्र ने इस बार मंदिर की दो तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, 17 अगस्त को शयन आरती और 18 अगस्त को सायंकालीन श्रृंगार आरती के बाद आज श्वेत उल्लू महाराज ने सप्तऋषि आरती में प्रतिभाग कर शिखर कोडर में अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया।
अब चौथे दिन फिर से सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने अपने हैंडल पर वीडियो व तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, आज 22 अगस्त, अमावस्या की पूर्व संध्या सप्तऋषि आरती से पहले सफेद उल्लू ने कोडर में स्थान ग्रहण कर लिया। सभी सशंकित (Doubtful) थे कि आज उल्लू आएगा या नहीं। 21 अगस्त को इतना संक्षिप्त दर्शन हुआ था कि न्यास (Trust) के दक्ष फोटोग्राफर भी फोटो नहीं ले सके। हालांकि मंत्र आराधना से आवाह्न करते ही ये स्पष्ट दर्शन प्राप्त हुए। श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।
मां लक्ष्मी का वाहन है उल्लू
धार्मिक मान्यता के अनुसार, उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, जो कि धन की देवी हैं। ऐसे में उल्लू का दिखना शुभ संकेत है। खासकर सफेद उल्लू का दिखना धन, बुद्धि, समृद्धि, सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं, सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। कई धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि ये वैश्विक स्तर पर चल रही हलचल पर विराम लगने का संकेत है।
शिव जी को समर्पित है विश्वनाथ मंदिर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है, जो कि भगवान शिव को समर्पित है। शिव जी के भक्तों की इस मंदिर से खास आस्था जुड़ी है। रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन बाबा के दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है।
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: धन-स्वर्ण से जल्द भर सकती है इन 3 राशियों की तिजोरी, सिंह राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र-केतु की युति
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
8 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
9 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
10 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
12 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines