Kalashtami April 2024: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का पर्व बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि कालाष्टमी का पर्व भगवान काल भैरव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव को भगवान शिव का उग्र स्वरूप माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी का पर्व प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस समय चैत्र का महीना चल रहा है और चैत्र माह में कालाष्टमी का व्रत कल यानी 1 अप्रैल 2024 को है। इस दिन काल भैरव बाबा की पूजा विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन उपवास रखते हैं उनके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कालाष्टमी के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए जिससे काल भैरव प्रसन्न हो जाएं।
जलेबी का भोग लगाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कालाष्टमी के दिन सुबह-सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद काल भैरव बाबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। उसके बाद सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं। साथ ही बाबा भैरव को जलेबी का भोग लगाएं। मान्यता है कि काल भैरव पर जलेबी का भोग लगाने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
दीपक जलाएं
कालाष्टमी के दिन मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि दीपक जलाने के बाद भैरव बाबा की विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि दीपक जलाने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। साथ ही बाबा भैरव प्रसन्न भी होते हैं।
भैरव मंत्र का करें जाप
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की कृपा पाने के लिए ‘ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं आं स्वाहा’ इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- अप्रैल के मध्य तक सूर्य के साथ रहेंगे शुक्र देव, तब तक ये 3 राशियों की रहेगी मौज
यह भी पढ़ें- कब है सोमवती अमावस्या, जानें स्नान करने की शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें- सवा 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
16 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
17 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines