Kaalchakra Today 9 February 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए वास्तु शास्त्र का खास महत्व है, जिसमें वास्तु दोष के बारे में विस्तार से बताया गया है. घर के निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों व नियमों का पालन न करने पर जो दोष लगता है, उसे वास्तु दोष कहा जाता है. वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसके कारण व्यक्ति की सेहत, खुशियों, आर्थिक स्थिति और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है. हालांकि, कुछ उपायों को करके वास्तु दोष के अशुभ प्रभावों से बचा भी जा सकता है.
आज 9 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको वास्तु दोष से बचने के लिए शिव जी की पूजा से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
वास्तु दोष को दूर करने के उपाय
- यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो नियमित रूप से शिवलिंग का अभिषेक करें. अभिषेक करने के बाद जलहारी के जल को घर लाकर उसे पूरे घर में छिड़कें. इस दौरान ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें.
- यदि किसी काम में बार-बार रुकावट आ रही है या घर में क्लेश हो रहे हैं व आप रोगों से परेशान हैं तो अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक कराएं.
- परिवार वालों पर शिव जी की कृपा बनी रहे और आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो, इसके लिए अपने घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाएं. पेड़ के नीचे सुबह-शाम घी का दीपक जरूर जलाएं.
- घर में वास्तु दोष के कारण भय व कष्ट रहता है तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें.
- जिन लोगों को अपने घर में जाने से डर लगता है, वो 40 दिन तक घर में शिव चालीसा का पाठ करें. साथ ही पूर्व दिशा में अर्धनारीश्वर रूप (भगवान शिव और देवी पार्वती का संयुक्त रूप) की पूजा करें.
- भय से मुक्ति पाने के लिए सोमवार को घर के किसी भी खुले स्थान पर धतूरे का पौधा लगाएं.
अगर आप वास्तु दोष को दूर करने के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए वीडियो को पूरा जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines