Kaalchakra Today 15 february 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि के पर्व का खास महत्व है, जिसका व्रत हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कल 15 फरवरी 2026, वार रविवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि इसी तिथि पर प्राचीन काल में शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था. साथ ही शिव जी पहली बार शिवलिंग के रूप में धरती पर प्रकट हुए थे. इसी वजह से इस दिन शिव-पार्वती की साथ में और शिवलिंग की पूजा की जाती है. कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर की गई पूजा का फल जरूर मिलता है.
आज 14 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको कल महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती और शिवलिंग की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे. साथ ही आपको ये पता चलेगा कि किस मुहूर्त में कौन-से उपायों को करके आप महादेव को खुश कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त
- निशिता काल- सुबह 12 बजकर 9 मिनट से सुबह 1 बजकर 1 मिनट तक (16 फरवरी 2026)
महत्व- इस प्रहर में महादेव की पूजा करने से कई गुणा फल मिलता है.
- रात्रि प्रथम प्रहर की पूजा का शुभ समय- शाम 06:11 से रात 09:23 मिनट तक
उपाय-
- शिव जी को दूध अर्पित करें.
- ‘ऊँ हीं ईशानाय नम:’ मंत्र का जाप करें.
- रात्रि द्वितीय प्रहर की पूजा का समय- रात 09:23 से सुबह 12:35 मिनट तक
उपाय-
- शिवलिंग पर जल चढाएं.
- ‘ॐ अघोराय नमः’ मंत्र का जाप करें.
- रात्रि तृतीय प्रहर की पूजा का समय- सुबह 12:35 से सुबह 03:47 मिनट तक (16 जनवरी 2026)
उपाय-
- शिव जी को घी अर्पित करें.
- ‘ॐ वामदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
- रात्रि चतुर्थ प्रहर की पूजा का समय- सुबह 03:47 से सुबह 06:59 मिनट तक (16 जनवरी 2026)
उपाय-
- शिव जी को शहद अर्पित करें.
- ‘ऊँ हीं सद्योजाताय नमः’ मंत्र का जाप करें.
शिव जी की पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त
- चर लग्न- सुबह 8:24 से सुबह 9:48 मिनट तक
- लाभ लग्न- सुबह 9:48 से सुबह 11:11 मिनट तक
- शुभ लग्न- दोपहर 1:59 से दोपहर 3:23 मिनट तक
यदि आप महाशिवरात्रि के दिन करने वाले अन्य उपायों और पूजा-व्रत से जुड़े नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines