हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: घर में यंत्र की स्थापना करने से चमक सकता है घरवालों का भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

यंत्र को देवताओं का एक अहम हिस्सा माना जाता है, जिसकी विधि-पूर्वक घर में स्थापना करने से परिवार के प्रत्येक सदस्य को लाभ होता है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किन-किन परिस्थितियों में घर में यंत्र की स्थापना करना लाभकारी रहता है।

विज्ञापन
किन परिस्थितियों में स्थापित करें 'यंत्र'?

सनातन धर्म के लोगों के लिए यंत्रों का खास महत्व है, जिसे देवताओं का विग्रह माना जाता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए यंत्रों की पूजा की जाती है। इसलिए अधिकतर लोग अपने घर में यंत्र की स्थापना करते हैं। माना जाता है कि घर में यंत्र की स्थापना करने से घरवालों का मन शांत रहता है। बुरी शक्तियां उनसे दूर रहती हैं और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा घर में यंत्र की स्थापना करने से कई और फायदे भी होते हैं।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको यंत्र से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

यंत्र स्थापना के लाभ 

  • यदि आपको किसी भी काम में भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है या हर काम में बार-बार रुकावट आ रही है तो ऐसी परिस्थिति में अपने घर या ऑफिस में यंत्र की स्थापना करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और अटके काम पूरे होते चले जाएंगे।
  • जिन लोगों के घर में आए-दिन कोई न कोई बीमार होता है, उन्हें यंत्र की स्थापना जरूर करनी चाहिए।
  • यदि आप रोजाना घर में पूजा-पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसी परिस्थिति में यंत्र की स्थापना करें। इससे आपको लाभ अवश्य होगा।
  • विरोधी से छुटकारा पाने के लिए भी घर में यंत्र की स्थापना करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2025: एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत कल, जानें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

विज्ञापन

यंत्र स्थापना से जुड़े नियम

  • जिन लोगों के घर में हनुमान यंत्र, गणेश यंत्र, दुर्गा यंत्र या भैरव यंत्र होता है, उन्हें भय, चिंता और विभिन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • किसी विशेष कार्य की सिद्धि के लिए भी घर में यंत्र की स्थापना की जाती है। लेकिन कार्य के पूरा होने के बाद उस यंत्र को विसर्जित कर देना चाहिए।
  • पति-पत्नी के बीच आए-दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं या घर में किसी न किसी कारण क्लेश रहता है तो ऐसी परिस्थिति में घर में संतान गोपाल यंत्र, श्रीयंत्र या कनकधारा यंत्र की स्थापना करें। इसके अलावा संतान सुख के लिए भी इन यंत्रों की स्थापना करना शुभ माना जाता है।
  • धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए घर में गीता यंत्र, राम रक्षा यंत्र, मत्स्य यंत्र, विष्णु यंत्र या गायत्री यंत्र की स्थापना करनी चाहिए।
  • ज्ञान, विद्या और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए घर में गुरु यंत्र, गणपति यंत्र, सूर्य यंत्र या सरस्वती यंत्र की स्थापना करना शुभ माना जाता है।

यदि आप यंत्र से जुड़े अन्य नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों की कृपा से मई के दूसरे भाग में इस राशि के लोगों को होगा लाभ, नए रिश्ते बनने के योग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola