Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली कुल 12 पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है, जिस दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को माघी या माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखते हैं। पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और जरूरतमंद लोगों को दान भी देते हैं।
आज 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा है। इसके अलावा आज गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और कुंभ संक्रांति भी है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको माघ पूर्णिमा के दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आज के शुभ मुहूर्त
- राहुकाल- सुबह 12 से दोपहर 1:30 बजे तक
- गुलिक काल- सुबह 11:12 से दोपहर 12:35 मिनट तक
- अमृत लग्न- सुबह 9:49 तक
- शुभ लग्न- सुबह 11:12 से दोपहर 12:35 मिनट तक
- लाभ लग्न- शाम 4:46 से लेकर शाम 6:09 तक
- चंद्रोदय- शाम 5:59
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि गोचर से 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान, बिगड़ेंगे बने बनाए काम!
माघ पूर्णिमा के अचूक उपाय
- यदि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, तो आज एक लोटे जल में गुलाब की 3 पंखुड़ियां डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा करें। लाल चंदन और अक्षत मिलाकर उनका तिलक करें। साथ ही भगवान को अनार का भोग लगाएं। इस दौरान ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इसके अलावा आज लाल कपड़े, मसूर की दाल और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा।
- पितृदोष से मुक्ति के लिए आज माघ पूर्णिमा पर जल, फूल, जौ के आटे का पिंड बनाकर पितृ तर्पण करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करें और पक्षियों को दाना डालें। शालिग्राम और तुलसी की पूजा करें। इसके अलावा आज किसी अस्पताल में दवाइयों का दान करना भी शुभ रहेगा।
- आज माघ पूर्णिमा पर सुबह स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें। गौरी-शंकर का पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें पीले रंग के कपड़े अर्पित करें। देवी-देवताओं को लाल चंदन का तिलक लगाएं। उन्हें पीले फूलों की माला पहनाएं। मिठाई और 2 फलों का भोग लगाएं। किसी सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें। मंदिर में ब्राह्मण, ब्राह्मणी को पीले वस्त्र का दान करें। इससे आपके घर-परिवार में सुख और शांति का वास होगा।
माघ पूर्णिमा के महत्व और इससे जुड़े अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
18 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
20 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines