Kaalchakra Today 21 July 2025: भगवान शिव को संहार, परिवर्तन, योग और लिंग का प्रतीक माना जाता है, जिनको महादेव, भोलेनाथ, शंकर, रुद्र, महेश, नीलकंठ, पशुपति और शम्भू आदि के नामों से जाना जाता है। हालांकि शिव जी की पूजा कई रूपों में की जाती है, जिनका अपना धार्मिक महत्व है। महादेव को ज्योतिर्लिंग के रूप में भी पूजा जाता है, जिसमें वो स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि प्राचीन काल में महादेव ने कुल 12 स्थान पर भक्तों को दर्शन दिए थे, जहां पर ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से इन 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 12 ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं और भारत में वो कहां-कहां पर स्थित हैं। इसी के साथ आपको प्रत्येक ज्योतिर्लिंग के महत्व और दर्शन करने के लाभ के बारे में पता चलेगा।
12 ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं?
- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
झारखंड के देवघर जिले में वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है, जिसे कामना लिंग के नाम से भी जाना जाता है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन से भक्तों को बीमारियों से काफी हद तक छुटकारा मिलता है। इसके अलावा सावन में बड़ी संख्या में भक्तजन वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जल चढ़ाते हैं। खासकर कांवड़ियां दूर-दूर से यहां जल चढ़ाने के लिए आते हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: आज सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष काल में करें ये 3 उपाय, बढ़ेगा धन और खुशियां
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल में प्रभास पाटन में समुद्र तट के पास सोमनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से भक्तों को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन का हर सुख मिलता है। इसके अलावा कुंडली में चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए भी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा की जाती है। भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए भी कई लोग इस ज्योतिर्लिंग की पूजा करते हैं। माना जाता है कि शिव कृपा से भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है, जिसके बाद उनके जीवन में खुशियां सदा बरकरार रहती हैं।
यदि आप अन्य 10 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: मेष से निकलकर वृषभ में चंद्र ने रखा कदम, जानें किन 3 राशियों पर नहीं पड़ेगा अशुभ प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
22 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines