Jyotish Shashtra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। यह ग्रह राजाओं का प्रतिनिधि है और जीवन में प्रतिष्ठा, सफलता और धन-संपत्ति प्रदान करने की क्षमता रखता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है तो उसका आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कई बार ऐसा माना गया है कि अगर आपको सफलता के रास्ते पर चलना है, तो आपको सूर्य भगवान को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। तो आइए जानें कि कैसे 43 दिन तक चंदन की लकड़ी का यह उपाय अपनाने से आप सूर्य भगवान की कृपा पा सकते हैं और अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही अपने जीवन मे सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।
चंदन की लकड़ी का उपाय
- सबसे पहले आप शुद्ध सफेद चंदन की लकड़ी लें
- जो कि आपको किसी भी पूजा की दुकान में मिल जाएगी।
- फिर इस सफेद चंदन की लकड़ी को रोजाना याद से 43 दिनों तक रखें।
- ध्यान रहे कि सोते समय आपको इस लकड़ी को अपने पास (तकिए के नीचे या सिरहाने) रखना है।
- 43 दिन के बाद इस लकड़ी को घिसकर उसके चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाएं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप यह उपाय नियमपूर्वक करते हैं तो इससे आपके समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। लेकिन ध्यान रखें इस उपाय को श्रद्धा और नियमितता से करना आवश्यक है। तभी उसका फल प्राप्त होता है।
सूर्य को मजबूत बनाने के 2 उपाय
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- इसके बाद तांबे के लोटे में साफ जल भरें।
- उसमें लाल चंदन, लाल फूल, और कुछ अक्षत डालें।
- सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य को अर्घ्य दें।
- साथ में “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 या 108 बार जाप करें।
रविवार का व्रत और लाल वस्तुओं का दान
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पूजा करें
- इसके बाद हर रविवार व्रत रखें।
- इस दिन नमक, प्याज और लहसुन न खाएं।
- लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, और तांबा जैसे सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
- जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
ये भी पढ़ें-
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
4 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
8 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines