Jitiya Vrat 2025: सनातन व्रत परंपरा में जितिया उपवास का खास महत्व है, जो कि संतान की सलामती के लिए रखा जाता है। मुख्यतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में इस व्रत को रखने की परंपरा है, जिसे जिउतिया और जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत कुल तीन दिनों तक चलता है, जिस दौरान कुछ विशेष व्यंजन और सब्जियां ही खाई जाती हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं निर्जला भी रहती हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है, लेकिन सप्तमी तिथि से व्रत शुरू हो जाता है जो नवमी तिथि तक चलता है। चलिए जानते हैं इस तीन दिन के महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।
जितिया व्रत 2025 में कब है?
साल 2025 में 14 सितंबर की सुबह 05:04 मिनट से आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 15 सितंबर की सुबह 03:06 मिनट पर होगा। ऐसे में जीवित्पुत्रिका का व्रत 14 सितंबर 2025, वार रविवार को रखा जाएगा। हालांकि, इससे एक दिन पहले 13 सितंबर 2025 को नहाय खाय होगा। इस दिन महिलाएं किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करके भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं।
अगले दिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि कार्य करने के बाद महिलाएं जितिया ओठगन की रस्म करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। व्रत के तीसरे दिन महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत का पारण चावल, तोरई, रागी, नोनी का साग और मरुवा की रोटी खाकर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में इन 10 चीजों का दान करना है वर्जित, लगता है पितृ दोष
जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त
13 सितंबर 2025-
- सूर्योदय- प्रात: काल में 06:05
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:32 से 05:19
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:28 से 07:38
14 सितंबर 2025-
- सूर्योदय- प्रात: काल में 06:05
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:33 से 05:19
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:27 से 07:37
15 सितंबर 2025-
- सूर्योदय- प्रात: काल में 06:06
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:33 से 05:19
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:26 से 07:36
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सितंबर में इन राशियों पर होगी पैसों की बौछार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों की आमदनी का हाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 hr agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
20 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines