Holi 2026 Kab hai: होली भारत का एक प्रमुख और आनंद से भरा हुआ त्योहार है, जिसे रंगों के पर्व के रूप में जाना जाता है. यह पर्व सर्दियों के विदा होने और बसंत ऋतु के स्वागत का संकेत देता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है. देश के अलग अलग शहरों में काम करने वाले लोग होली के अवसर पर अपने घर लौटते हैं, क्योंकि यह त्योहार अपनों से मिलने का खास मौका देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, होली से पहले के आठ दिन को होलाष्टक कहते हैं, जिसके समाप्त होने के बाद ही रंग और खुशियों का त्योहार होली मनाया जाता है. आइए जानते हैं, होलाष्टक कब से कब तक है और इस साल होली कब मनाई जाएगी?
क्यों मनाते हैं होलाष्टक?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होली से 8 दिन पहले तक राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को ईश्वर भक्ति के लिए अनेक कठोर यातनाएं दी थीं. इसी कारण इस अवधि को कष्ट और बाधाओं से जुड़ा माना जाता है. होली से पहले के इन आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है.
इसी विश्वास के चलते इस समय में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण जैसे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति उग्र रहती है, जिससे यह अवधि शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती. इसलिए हिंदू धर्म में इस समय संयम और सावधानी बरतने की परंपरा रही है.
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: पर्स, तिजोरी समेत इन 5 चीजों को कभी न रखें खाली, वरना बिगड़ता है धन योग और बरकत
कब से कब तक है होलाष्टक 2026?
होलाष्टक की अवधि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से आरंभ होती है यह फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के साथ समाप्त होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में होलाष्टक की अवधि इस प्रकार है:
होलाष्टक प्रारंभ: 24 फरवरी, 2026
होलाष्टक समाप्त: 3 मार्च, 2026
पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को सायंकाल 06:08 बजे से 08:35 बजे के बीच किया जाएगा.
2026 की होली कब है?
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे होगा, जबकि इसका समापन 3 मार्च 2026 को शाम 5:07 बजे होगा. इसके बाद अगले दिन, यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को देशभर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.
हालांकि, ब्रज क्षेत्र में होली का उत्साह पहले ही देखने को मिलता है. मथुरा और वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर प्रसिद्ध लठमार होली का आयोजन 26 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगा, जहां श्रद्धालु और पर्यटक पारंपरिक रंगों और लोक उत्सव का आनंद लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Palmistry Secrets: कलाई की ये लकी लाइन देती है व्यक्ति को लंबी उम्र और अपार धन-संपत्ति का योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 hr agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
5 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
8 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines