Kajri Teej 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, साल में 5 बार तीज का पर्व मनाया जाता है। आखा तीज, गणगौर तीज, हरियाली तीज, हरितालिका तीज और कजरी तीज, लेकिन यह सभी पर्व एक दूसरे से अलग हैं, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ देवी-देवताओं की आराधना की जाती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का आरंभ सावन माह की शुक्ल पक्ष में आने वाली तृतीया तिथि से होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। वहीं कजरी तीज का पर्व भादो माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि कजरी तीज का व्रत हरियाली तीज के 14 या 15, कितने दिन बाद रखा जाता है?
कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा?
हिंदू पांचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 21 अगस्त को शाम 05:06 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 22 अगस्त को दोपहर 01:46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर साल 2024 में कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त को रखा जाएगा, जो हरियाली तीज से 15 दिन बाद आता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: ‘ॐ’ से ही क्यों होती है मंत्रों की शुरुआत? पंडित सुरेश पांडेय से जानें स्वाहा का रहस्य
कजरी तीज का महत्व
कजरी तीज के दिन व्रत रखा जाता है। साथ ही भगवान शंकर और देवी पार्वती की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
कजरी तीज की पूजा विधि
- कजरी तीज के दिन प्रात: काल उठें। स्नान आदि करने के बाद हरे रंग के शुद्ध कपड़े धारण करें।
- मंदिर में एक चौकी रखकर उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। चौकी पर भगवान शिव और मां पार्वती की जोड़े में मूर्ति या तस्वीर रखकर उनकी पूजा करें।
- मां को सुहाग का सामान अर्पित करें। शिव जी को धतूरा, भांग और बेल पत्र का भोग लगाएं। इस दौरान तीज की कथा का पाठ करें।
- अंत में देवी-देवताओं की आरती करके घरवालों के बीच प्रसाद का वितरण करें।
कजरी तीज के उपाय
- कजरी तीज के दिन गौ माता की पूजा करना शुभ होता है। इससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
- प्रात: काल कजरी तीज के दिन गौ माता को 4 रोटी या गुड़-चना खिलाना अति शुभ होता है। इससे घरवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- कजरी तीज के दिन रात में चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें अर्घ्य देने से व्यक्ति को सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।
ये भी पढ़ें- 16 अगस्त को जाग जाएगा 4 राशियों का भाग्य, बुलंदियों पर होगा किस्मत का सितारा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
13 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
19 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines