हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grih Pravesh Muhurat 2026: 14 जनवरी को खरमास समाप्त, जानें फिर भी गृह प्रवेश पर रोक क्यों, फरवरी में मिलेंगे सिर्फ 7 शुभ दिन

Grih Pravesh Muhurat 2026: 14 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बाद भी गृह प्रवेश या मांगलिक कार्य शुरू नहीं होंगे. आइए जानते हैं, इसका मुख्य कारण क्या है और क्यों फरवरी में भी इस मांगलिक कार्य के लिए केवल 7 ही दिन शुभ माने गए हैं?

विज्ञापन

Grih Pravesh Muhurat 2026: हिन्दू धर्म मे खरमास तब होता है जब सूर्य धनु राशि में गोचर करते हैं. इस अवधि में लगभग सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. वहीं, मकर संक्रांति 2026 पर 14 जनवरी को खरमास समाप्त हो जाएगा. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण होते हैं. यह समय दान, पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. हालांकि, इस बार गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य 14 जनवरी के बाद भी शुरू नहीं हो पाएंगे. आइए जानते हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह क्या है और फरवरी में भी इस शुभ काम के लिए मात्र 7 दिन ही मिल पाएंगे?

सूर्य उत्तरायण होना काफी नहीं, क्यों?

सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण होने से देवताओं का दिन माना जाता है. यह समय दान-पुण्य, जप और नए व्यापार शुरू करने के लिए शुभ है. मगर गृह प्रवेश या विवाह जैसे मांगलिक कार्य अभी भी रोक के अंतर्गत आते हैं.

ये है रोक होने का मुख्य कारण

शुक्र ग्रह विवाह, प्रेम और दांपत्य सुख का कारक ग्रह है. 14 जनवरी के बाद भी शुक्र अस्त रहेगा, जो 1 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और शुक्र का शुभ स्थिति में होना आवश्यक है. यही कारण है कि इस अवधि में गृह प्रवेश के मुहूर्त नहीं बनते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Niyam: तुलसी का सूखना है अहम संकेत, धन और सुख की रक्षा के लिए तुरंत करें ये काम, वरना बढ़ेंगी परेशानियां

मकर संक्रांति के बाद क्या करें?

14 जनवरी के बाद आप नए व्यापार, नौकरी या निवेश जैसे निर्णय ले सकते हैं. दान, पूजा, जप और पुण्य कार्य शुरू कर सकते हैं. लेकिन बड़े मांगलिक कार्यों के लिए 1 फरवरी 2026 तक प्रतीक्षा करनी होगी.

विज्ञापन

फरवरी 2026 में गृह प्रवेश के शुभ दिन

1 फरवरी, 2026 को शुक्र के उदय के बाद भी फरवरी में कुल 7 प्रमुख शुभ दिन ही हैं. इसकी वजह शुभ नक्षत्र, दिन और वर्जित तिथियां हैं.

1- 6 फरवरी, रात 12:23 से 7 फरवरी, सुबह 01:18
2- 11 फरवरी, सुबह 09:58 से 10:53
3- 19 फरवरी, रात 08:52 से 20 फरवरी, सुबह 06:56
4- 20 फरवरी, सुबह 06:56 से दोपहर 02:38
5- 21 फरवरी, दोपहर 01:00 से शाम 07:07
6- 25 फरवरी, रात 02:40 से 26 फरवरी, सुबह 06:50
7- 26 फरवरी, सुबह 06:50 से दोपहर 12:11

विज्ञापन

इन दिनो के लिए शुभ नक्षत्र हैं: चित्रा, ज्येष्ठा, उत्तरा भाद्रपद, रेवती और मृगशिरा. इन तिथियों पर गृह प्रवेश करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

यह भी पढ़ें: Name Personality Traits: स्वभाव से मजबूत, लक्ष्य में अडिग, ‘क’ नाम वाले लोगों की ये खूबियां दिलाती हैं उन्हें सफलता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola