हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Round Nose: भाग्यशाली लोगों की होती है 'गोल नाक', सामुद्रिक शास्त्र से जानें शुभ संकेत

Gol Naak Wale Log Kaise Hote Hain: क्या आपकी नाक की बनावट भी गोल है? अगर हां, तो ये अजीब नहीं बल्कि एक अहम संकेत है. चलिए जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में गोल नाक का क्या महत्व है और इसका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन
Credit- Freepik

Round Nose Meaning: प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है. यहां तक कि नाक के आकार व साइज में भी अच्छा-खासा अंतर देखने को मिलता है. आमतौर पर लोग अपनी नाक की बनावट पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है.

कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों के नाक की नोक गोल आकार में उभरी हुई होती है. शास्त्रों में ऐसी नाक (Gol Naak Wale Log Kaise Hote Hain) वाले लोगों को काफी भाग्यशाली माना गया है. चलिए विस्तार से जानते हैं गोल नाक वाले लोगों की खासियत के बारे में.

बुद्धिमान लोगों की है निशानी

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाक गोल होती है, वो काफी बुद्धिमान होते हैं. ऐसे लोग अपने तेज दिमाग से हर बाजी को जीत लेते हैं. इसके अलावा ये होशियार भी काफी होते हैं. ये दूसरों से पहले अपने बारे में सोचते हैं और जीवन में सफल होने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं.

विज्ञापन

बर्दाश्त करने की क्षमता होती है कम

ऐसे लोगों की एक सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये कभी भी गलत चीज को बर्दाश्त नहीं करते हैं बल्कि सत्य के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते हैं. ये न तो कभी कुछ गलत करते हैं और न ही अपने दोस्तों व परिवार वालों को कुछ गलत करने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

मेहनत से हासिल करते हैं सफलता

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की नाक गोल होती है वो यदि मॉडलिंग, फिल्म, टेलीविजन, हेल्थ या शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में काम करते हैं तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. ये चापलूसी की जगह ईमानदारी और मेहनत को प्राथमिकता देते हैं और बिना किसी की सहायता के जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.

गुस्से पर नहीं कर पाते हैं काबू

गोल नाक वाले लोगों की एक कमी भी है कि ये अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं. इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है. हालांकि, जब इनका गुस्सा शांत होता है तो परिस्थिति को बहुत अच्छे ढंग से संभाल लेते हैं. इसके अलावा ये लोग अपने आसपास के लोगों को हर समय खुश रखने का प्रयास करते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे अपनों का दिल दुखे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola