हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Puja Path: पूजा-अर्चना के समय इन संकेतों से समझें आपसे प्रसन्न हैं भगवान, पूरी होगी हर मनोकामना

Puja Path: पूजा-पाठ के दौरान व्यक्ति को कई ऐसे संकेत नजर आते हैं जो इस बात को दर्शाते हैं कि, आपकी पूजा संपन्न हो गई है और भगवान आपसे प्रसन्न हैं. इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है. चलिए पूजा के सफल होने के इन संकेतों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Puja Path: धार्मिक शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार, कई ऐसे संकेत होते हैं अगर यह पूजा के दौरान नजर आते हैं तो इसका अर्थ है कि, आपकी पूजा सफल हुई है. इसका अर्थ है कि, भगवान आपसे प्रसन्न हैं. अगर आपकी पूजा से भगवान प्रसन्न होते हैं तो इससे बहुत बड़ा लाभ मिलता है. हवन, पूजा, कीर्तन के समय किन संकेतों से इसका पता चलता है कि, आपकी पूजा सफल हुई है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दीपक की लौ का बढ़ना (ऊंचा उठना)

पूजा के समय भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीपक और ज्योत जलाई जाती है. अगर पूजा के दौरान दीपक या ज्योत की लौ अचानक से बढ़ जाती है यानी ऊंची उठ जाती है तो यह भगवान के प्रसन्न होने का संकेत है. यह पूजा सफल होने की ओर इशारा करता है.

धूपबत्ती का धुआं भगवान की प्रतिमा पर जाना

भगवान की पूजा के दौरान धूपबत्ती लगाई जाती है. अगर धूपबत्ती का धुआं सीधा भगवान की प्रतिमा की तरफ जाता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि, भगवान ने आपकी मनोकामना सुन ली है और यह जल्द पूरी होने वाली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – 22 जनवरी 2024 को हुई थी Ram Mandir Pran Pratishtha, लेकिन 31 दिसंबर को मनाई जाएगी दूसरी वर्षगांठ, जानें वजह

भगवान को चढ़ाया फूल आपकी तरफ गिरना

भगवान की प्रतिमा को चढ़ाया हुआ फूल अगर आपकी तरफ आकर गिरता है तो इसे शुभ मानते हैं. यह संकेत भगवान के खुश होने की ओर इशारा करता है. इसका अर्थ है आपको पूजा का फल मिलने वाला है.

विज्ञापन

पूजा के बाद शांति और संतोष का अनुभव

पूजा संपन्न करने के बाद आपको शांति और संतोष का अनुभव होता है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि, आपकी पूजा सफल हुई है. आपकी मनोकामना पूरा होना और बाधाओं का दूर होना पूजा सफल होने का संकेत होता है. इसका अर्थ है भगवान ने आपकी भक्ति स्वीकार की है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola