हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गिलहरी का बार-बार दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

Gilhari Shubh Ashubh Signs: सड़क के किनारे अक्सर गिलहरी दिख जाती है, जिसे अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन शकुन शास्त्र में इसका महत्वपूर्ण स्थान है. इससे भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं. चलिए जानते हैं गिलहरी के बार-बार दिखने का महत्व क्या है और इसका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Gilhari Shubh Ashubh Signs: शकुन शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसकी मदद से भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं. माना जाता है कि यदि कोई चीज आपको बार-बार दिख रही है या कोई घटना आपके साथ लगातार हो रही है तो वो किसी अच्छे व बुरे समाचार का संकेत है. इसमें बार-बार गिलहरी के दिखने को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है. आइए जानते हैं गिलहरी का बार-बार दिखने का शकुन शास्त्र में क्या महत्व है.

गिलहरी का दिखना है शुभ संकेत

  • गिलहरी को भगवान राम के समर्पण, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है. इसलिए बार-बार गिलहरी का दिखना शुभ होता है. ये दर्शाता है कि आपके जीवन में जल्द सुख और समृद्धि का आगमन होगा. इसके अलावा घर में गिलहरी का आना भी शुभ संकेत होता है. ये इशारा है कि आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी और रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी.
  • यदि आप किसी चीज के बारे में सोच रहे हैं, जिसे लेकर संतुष्ट नहीं हैं तो ऐसे समय में अचानक से गिलहरी का दिखना शुभ होता है. ये संकेत है कि जल्द आपको अपनी समस्या का हल मिल जाएगा.
  • जिन लोगों को किसी कारण बच्चा नहीं हो रहा है और रोज उन्हें गिलहरी दिखाई दे रही है तो ये संकेत है कि जल्द उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी. इसके अलावा गिलहरी को खुशहाली का भी प्रतीक माना जाता है.
  • घर की रसोई में गिलहरी का आना शुभ होता है. ये संकेत है कि कभी भी आपको अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही घरवालों की सेहत अच्छी रहेगी.
  • सपने में गिलहरी का दिखना भी शुभ होता है. ये संकेत है कि जल्द आपको धन की प्राप्ति होगी. इसके अलावा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Shubh-Ashubh Sanket: कुत्ते का बार-बार रास्ता काटना या दिखना है अहम संकेत, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

गिलहरी भी देती है अशुभ संकेत

यदि गिलहरी आपके पैरों को छूकर गायब हो जाती है तो इसे अशुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपके जीवन में कोई परेशानी आने वाली है. आने वाले दिनों में आपको धन की कमी और खराब सेहत का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगी सफलता, बुध ने किया गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शकुन शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें