हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Garuda Purana: प्यार में धोखा देने वालों के लिए गरुड़ पुराण में बताई गई है भयानक सजा, सुनकर कांप जाएगी रूह

Garuda Purana: हिंदू धर्म के महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में मृत्यु के बारे में और मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा के बारे में बताया गया है. गरुड़ पुराण में इंसान को किन पापों के लिए क्या सजा मिलती है इसका जिक्र है. गरुड़ पुराण के अनुसार, प्यार में धोखा देने वाले लोगों को बहुत ही भयानक सजा मिलती है.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Garuda Purana: गरुड़ पुराण भगवान विष्णु द्वारा उनके वाहन गरुड़ को दिये गए उपदेश और उनके बीच हुई बातचीत पर आधारित है. गरुड़ पुराण में इंसान के कर्म, मृत्यु, मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा, पुनर्जन्म और मोक्ष के बारे में बताया गया है. इसके साथ ही गरुड़ पुराण में इंसान के पापों और गलत कर्मों की सजा के बारे में जिक्र है. व्यक्ति को किन पाप कर्म के लिए नरक में कौन सी सजा मिलती है? जो लोग प्यार में धोखा देते हैं उन लोगों को गरुड़ पुराण में भयानक सजा के बारे में बताया गया है. इन्हें भयंकर यातनाएं झेलनी पड़ती हैं.

प्यार में धोखा देने वालों को भेजा जाता है नरक

ऐसे लोग जो अपने लाइफ पार्टनर को धोखा देते हैं उन लोगों को तामिस्र, महातामिस्र और रौरव नाम के नरक में भेजा जाता है. इन्हें यहां बहुत सी यातनाएं सहनी पड़ती हैं. रौरव नरक में अत्यधिक गर्मी होती है और यहां आत्मा तड़पती रहती है. परपुरुष या परस्त्री के साथ संबंध बनाने वालों को महातामिस्र नरक में भेजा जाता है. इस नरक में इन्हें भूखा-प्यासा रखते हैं.

ये भी पढ़ें – Money Vastu Tips: घर में इन जगहों पर ना रखें पैसा, वरना बना रहता है धन संकट, जानिए वास्तु नियम

विज्ञापन

प्यार में धोखा देने वालों के लिए अन्य कठोर सजाएं

पशु योनि में जन्म

अगर कोई पुरुष अपनी पत्नी को धोखा देता है और पराई स्त्री के लिए पत्नी को छोड़ देता है तो उसे नरक में यातनाएं झेलनी पड़ती हैं और इन्हें अलग जन्म पशु योनी में मिलता है. ऐसे लोगों को अगले 7 जन्मों तक जीवनसाथी का वियोग सहना पड़ता है.

विज्ञापन

गर्म सलाख का आलिंगन

प्यार में धोखा देने वालों को नरक में भंयकर सजा मिलती है. ऐसे लोगों को नरक में लोहे की गर्म सलाख से आलिंगन कराया जाता है. यमदूत उसके ऊपर कोड़े बरसाते हैं.

विज्ञापन

कुंभीपाक नरक

पराई स्त्री के साथ रिश्ता रखने वाले को और मित्र की पत्नी, पुत्रवधू के साथ संबंध बनाने वालों को कुंभीपाक नरक में भेजा जाता है. यह लोग अगले जन्म में नपुंसक पैदा होते हैं. ऐसे लोगों को नरक में कई शारीरिक और मानसकि यातनाएं झेलनी पड़ती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola