Ganesh Jayanti 2026 Today Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Chandrodaya Ka Samay: आज 22 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देशभर में भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में गणेश जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे माघी गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और गौरी गणेश चतुर्थी आदि के नामों से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में इसी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इसलिए हर साल इस दिन गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस पावन दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रहे तमाम संकट दूर होते हैं.
हालांकि, गणेश जयंती पर चंद्र का दर्शन करना वर्जित है, अन्यथा व्यक्ति पर चोरी व बेईमानी का झूठा आरोप लगता है. चलिए जानते हैं गणेश जयंती पर क्यों चांद को नहीं देखना चाहिए. साथ ही आपको गणेश जयंती की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और चांद निकलने के सही समय के बारे में पता चलेगा.
गणेश जी की पूजा का शुभ-अशुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:27 से 06:20
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:12 से 12:54
- विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:19 से 03:02
- राहुकाल- दोपहर में 01:53 से 03:12
- भद्रा- दोपहर 02:40 से सुबह 02:28
- चन्द्रोदय- सुबह 9.22 पर
गणेश जयंती की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद स्नान आदि कार्य करने के पश्चात शुद्ध कपड़े धारण करें.
- हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें.
- घर के मंदिर में भगवान गणेश की मिट्टी से बनी प्रतिमा को स्थापित करें.
- घी का दीपक जलाएं.
- गणेश जी को फल, फूल, मोदक, अक्षत, वस्त्र और जल अर्पित करें.
- गणेश जी के मंत्रों का जाप करें.
- गणेश जयंती की कथा पढ़ें या सुनें.
- आरती करें.
- शाम से पहले दान करें.
- शाम में गणेश जी के पूजा करने के बाद प्रसाद खाकर व्रत खोलें.
गणेश जयंती पर क्यों नहीं देख सकते चांद?
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार गणेश जी अपनी सवारी चूहे पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी चंद्रमा ने उनके भारी शरीर और उनकी सवारी चूहे का मजाक उड़ाया. ये देखकर गणेश जी को गुस्सा आया और उन्होंने चंद्रमा को श्राप दिया कि जो भी चतुर्थी तिथि पर तुम्हें देखेगा या तुम्हारी पूजा करेगा, उस पर चोरी व बेईमानी का झूठा आरोप लगेगा. इसी वजह से चतुर्थी तिथि पर चांद देखना वर्जित है.
गणेश जयंती पर चांद दिख जाए तो क्या करें?
- रात से पहले गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करें.
- गणेश जी के नाम का 108 बार जाप करें.
- गरीबों में दान करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
9 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
15 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines