Forehead Lines Meaning According Samudrik Shastra: शास्त्रों में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति का भाग्य उसके जन्म से पहले ही लिख दिया जाता है. हालांकि, कई तरीकों से भविष्य के बारे में पता चल सकता है. जैसे कि कुंडली में ग्रहों की चाल, हाथ की रेखा, शरीर की बनावट और बॉडी पर मौजूद तिल व निशान से इंसान के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के माथे की बनावट और उस पर मौजूद रेखाएं भी उसके स्वभाव, करियर, सेहत और प्रेम जीवन आदि के बारे में बताती हैं. आइए जानते हैं माथे पर किस तरह की रेखाओं का होना शुभ होता है.
साफ और सीधी रेखाएं
जिन लोगों के माथे पर साफ और सीधी रेखाएं होती हैं, वो दीर्घायु और अच्छे दिल के होते हैं. ऐसे लोगों की लंबी आयु होती है, लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहती है. आए-दिन इन्हें धन संकट का सामना करना पड़ता है.
स्पष्ट दो रेखा
जिन लोगों के माथे पर स्पष्ट रूप से केवल दो रेखाएं दिखाई देती हैं, उन्हें काफी लकी माना जाता है. ऐसे लोग काम से जी नहीं चुराते हैं, बल्कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. इसके अलावा आर्थिक रूप से भी ऐसे लोग समृद्ध होते हैं.
तीन रेखा
माथे पर तीन रेखाओं का होना यश और मान-सम्मान को दर्शाता है. ऐसे लोग रचनात्मक कार्य करते हैं और पैसे कमाने की जगह नाम के पीछे भागते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair on Ears: कानों पर घने और उलझे बाल हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
टूटी-फूटी रेखाएं
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के माथे पर तीन से ज्यादा रेखाएं होती हैं, जो कई जगह से टूटी होती हैं. ऐसे लोगों के जीवन में स्थिरता की कमी होती है. इन्हें आए-दिन किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ये लोग कभी भी जल्दी से किसी चीज से संतुष्ट नहीं होते हैं, बल्कि छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने लगते हैं.
घुमावदार रेखा
माथे के एक या दोनों ओर घुमावदार रेखा का होना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे लोगों को स्वास्थ्य की परेशानी ज्यादा होती है.
V बनना
माथे के बीच में स्पष्ट V बनना शुभ संकेत है. ऐसे लोग जीवन में बहुत आगे जाते हैं. ये हर काम को समय पर पूरा करते हैं और अपना हर रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं, लेकिन इन लोगों के अंदर एक कमी भी होती है कि ये बचत पर ध्यान नहीं देते हैं. ये जितना कमाते हैं, उसे तुरंत खर्च कर देते हैं. इस कारण इन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- पैनी, मोटी, चपटी या छोटी, कैसी नाक वाले लोग होते हैं भाग्यशाली? सामुद्रिक शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
8 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
8 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
9 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
12 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
13 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
16 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines