हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Eyebrow Shape Personality Test: आइब्रो के आकार से जान सकते हैं व्यक्तित्व के राज, जानें कुछ खास बातें

Eyebrow Shape Personality Test: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों पर तिल, निशान आदि से उसके बारे में जान सकते हैं. ऐसे ही व्यक्ति की आइब्रो को देख उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. चलिए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आइब्रो के आकार और बनावट से स्वभाव के बारे में कैसे जानें?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Eyebrow Shape Personality Test: सामुद्रिक शास्त्र में लोगों की आइब्रो को देख उसके आकार और बनावट से व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं. इससे व्यक्ति की पर्सनालिटी, व्यवहार और स्वभाव का अध्ययन कर सकते हैं. आप इसके बारे में जानकर अपने दोस्तों और परिचित लोगों पर इसे आजमा सकते हैं. चलिए बताते हैं कि, किस तरह की आइब्रो होने पर व्यक्ति के बारे में क्या पता चलता है. पतली आइब्रो, घनी आइब्रो और सीधी आइब्रो वाले लोग कैसे होते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

पतली आइब्रो

ऐसे लोग जिनकी आइब्रो पतली और धारदार होती है यह लोग आत्मविश्वासी होते हैं. इन लोगों में नेता बनने के गुण होते हैं. यह आसानी से दूसरों को अपनी बात पर सहमत कर लेते हैं. यह लोग शांत स्वभाव के होते हैं.

घनी आइब्रो

मोटी और घनी आइब्रो वाले लोग दोस्तों और परिवार के प्रति समर्पित होते हैं. यह लोग भरोसेमंद होते हैं. ऐसे लोग दूसरों की मदद करने और रिश्ते को बनाए रखने के लिए आगे रहते हैं. यह अच्छे निर्णायक होते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Panchgrahi Yog 2026: मकर राशि में होगा पांच ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का करियर छुएगा आसमान

सीधी आइब्रो

सीधी और साधारण आइब्रो वाले लोग संतुलित होते हैं. ऐसे लोग जीवन में सुलझे हुए और सहज होते हैं. यह दूसरों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखते हैं.

विज्ञापन

जुड़ी हुई आइब्रो

जुड़ी हुई आइब्रो वाले लोग मजबूत और तीव्र व्यक्तित्व के होते हैं. यह लोग अपनी बुद्धिमत्ता से हर चुनौतियों पर पार पाते हैं. इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है. इन लोगों को अक्सर भाग्यशाली माना जाता है.

बता दें कि, जिन लोगों की आइब्रो सुसंगठित यानी ठीक से संवरी हुई होती है वह लोग अपनी देखभाल करने वाले और व्यवस्थित होते हैं. यह अपना खास ध्यान रखते हैं. जिनकी आइब्रो असंगठित होती हैं वह लोग जीवन में अस्थिरता का अनुभव करते हैं. इन्हें चीजों को व्यवस्थित करने में परेशानी होती है. उलझी हुई आइब्रो वाले लोग सोचने में समय लेते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola