Puja Ghar Things: सनातन धर्म में पूजा घर और मंदिर को न केवल महत्वपूर्ण बल्कि सबसे अधिक पवित्र कक्ष माना गया है। इस कक्ष में कुछ अवांछित या अनुपयोगी चीजें रखने की मनाही है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इससे न केवल इस कक्ष का बल्कि पूरे घर की वास्तु में दोष उत्पन्न होता है। वहीं प्रचलित परंपरा के अनुसार, सभी हिन्दू घरों के मंदिर या पूजा घर में कुछ चीजें रखनी अनिवार्य मानी गई हैं। यहां 5 ऐसी चीजों के बारे बताया गया है, जिसे आपको अपने घर के मंदिर में जरूर रखनी चाहिए, वरना पूजा अधूरी मानी जाती है।
भगवान की मूर्ति या चित्र
घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति या चित्र जरूर रखनी चाहिए। सनातन धर्म में कम से कम 5 देवी-देवताओं के विग्रह (मूर्ति) या तस्वीर रखने पूजा घर या मंदिर में संतुलन बना रहता है। यह आपके आराध्य देव, जैसे- शिव जी, विष्णु भगवान, गणेश भगवान, मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती, सीता-राम, हनुमान जी, सत्यनारायण भगवान आदि हो सकते हैं।
दीपक
घर के मंदिर में सुबह और शाम या कम से कम संध्या में दीपक जलाना अनिवार्य माना गया है। इसलिए घर के मंदिर दीपक जरूर रखें।
धूप/अगरबत्ती और धूपदान
पूजा के दौरान भगवान को धूप की सुगंधि देने की प्राचीन परंपरा है। आप अगरबत्ती का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए धूपदान या अगरबत्ती स्टैंड भी जरूर रखें।
शंख
सनातन धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना है। परंपरा के मुताबिक, शंख बजाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पूजा से पहले और बाद दोनों समय बजाया जाता है।
घंटी
मान्यता है कि घंटी की मधुर ध्वनि से देवी-देवताओं का ध्यान आपकी पूजा की ओर आकर्षित होता है। कहते हैं, घंटी की ध्वनि सुनकर वे अपने भक्तों की पूजा में शामिल होकर चढ़ावा ग्रहण करते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। साथ ही घंटी की ध्वनि से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
इन पांच मुख्य वस्तुओं के अलावा घर के मंदिर में नैवेद्य, रोली, चंदन, कपूर, बाती, घी, कलावा, कलश, गंगाजल, लाल और पीले रंग के कपड़े का आसन, मोर पंख आदि वस्तुएं भी रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: वट सावित्री के दिन दोपहर 1:30-3:00 बजे तक नहीं है पूजा का योग, जानें शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें: कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर करें 5 महाउपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
11 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
15 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
17 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
20 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines