Shri Mata Chintpurni ji Temple: हिमाचल प्रदेश के ऊना में शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर स्थित है, जिससे लोगों की खास आस्था जुड़ी है. मां चिंतपूर्णी को चिंताओं को हरने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है, जिनके भक्त देश ही नहीं विदेश में भी हैं. कहा जाता है कि सच्चे मन से मां चिंतपूर्णी से मांगी हुई मन्नत जरूर पूरी होती है.
हाल ही में इंग्लैंड के नॉटिंघम में रहने वाली एक महिला की भी मां चिंतपूर्णी की कृपा से मन्नत पूरी हुई है, जिसके बाद उन्होंने माता रानी के चरणों में सोने का छत्र चढ़ाया. साथ ही 11 दिन तक मंदिर में रहकर माता रानी की सेवा की.
6 साल पहले मांगी थी मन्नत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज से 6 साल पहले सीमा देवी नामक एक महिला ने माता चिंतपूर्ण से अपने दोनों बेटों हरप्रीत और मनप्रीत के विदेश में बसने की अरदास की थी. अब जाकर महिला की ये अरदास पूरी हुई है. इस समय सीमा देवी अपने दोनों बेटों के साथ इंग्लैंड के नॉटिंघम में रह रही हैं. हालांकि, आज से 6 साल पहले सीमा देवी अपने परिवार के साथ पंजाब में रहती थीं.
ये भी पढ़ें- व्यक्ति पर ‘माता’ क्यों आती है? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण
26 ग्राम वजनी सोने का छत्र चढ़ाया
मन्नत के पूरे होते ही महिला भारत आई और माता चिंतपूर्ण के चरणों में करीब 26 ग्राम वजनी सोने का छत्र चढ़ाया. बता दें कि छत्र चढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने मंदिर में कुल 11 दिन रहकर सेवा-अर्चना भी की. साथ ही वो लंगर सेवा में शामिल हुई.
मीडिया से बात करते हुए सीमा देवी ने बताया कि उनकी माता चिंतपूर्णी में अटूट श्रद्धा है. माता रानी की कृपा से ही उनके बेटों के लिए मांगी गई मन्नत पूरी हुई है.
ट्रस्ट ने किया विदेशी मैडम को सम्मानित
महिला की भक्ति देख शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के ट्रस्ट की ओर से उन्हें माता चिंतपूर्णी की चुनरी भेंट करके सम्मानित किया गया.
संबंधित खबरें
Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines