Dussehra 2025: हर साल देशभर में धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करने के बाद रावण दहन करते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरा के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकाधिपति रावण का वध किया था और माता सीता को बचाया था. इसलिए इस दिन लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं. इस बार 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा मनाया जाएगा. हालांकि, देश में कई ऐसी भी जगह हैं जहां पर रावण दहन नहीं किया जाता है.
आज हम आपको उन्हीं 3 जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दशहरा का जश्न नहीं मनाया जाता है बल्कि रावण की पूजा की जाती है.
विदिशा
मध्य प्रदेश राज्य में विदिशा नामक एक जिला है, जिसे रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म स्थान माना जाता है. यहां पर दशहरा नहीं मनाया जाता है, बल्कि रावण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा रावण को भोग और उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती हैं.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बुध-गुरु बनाएंगे ‘केंद्र दृष्टि योग’
मंदसौर
मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के खानपुरा इलाके में रावण का एक प्राचीन मंदिर स्थित है. यहां पर रावण की एक 35 फीट ऊंची प्रतिमा भी है, जिसकी नियमित रूप से पूजा की जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका है. इसलिए इस इलाके में रावण दहन नहीं किया जाता है, बल्कि रावण को दामाद मानकर पूजा जाता है.
शिवाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिवाला क्षेत्र में दशानन मंदिर स्थित है, जो कि रावण को समर्पित है. इस मंदिर में रावण की विशाल मूर्ति स्थित है. हालांकि, मंदिर के कपाट साल में केवल एक दिन दशहरा पर ही खुलते हैं, जिस दिन पूरे विधि-विधान से रावण की मूर्ति का श्रंगार किया जाता है. फिर पूजा और आरती करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशानन मंदिर में दशहरा के दिन तेल का दीपक जलाने और पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा पर मेष से लेकर मीन राशिवाले करें इन चीजों का दान, पूरी होंगी इच्छाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
18 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
20 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
22 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines