हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Door Vastu Dosh: घर के मुख्य द्वार की ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, रुक सकती है घर की बरकत; जानें आसान उपाय

मुख्य द्वार घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार है। अगर यह वास्तु अनुसार नहीं होता है, तो कई समस्याएं सामने आती हैं, वहीं इसे सही तरीके से सजाया और रखा जाए, तो ना सिर्फ बरकत आती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है। आइए जानते हैं, घर के मेन गेट से जुड़े कुछ आसान वास्तु उपाय।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार बेहद अहम माना जाता है। यह सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। अगर इस द्वार से जुड़ी कुछ गलतियां हो जाएं, तो इसका असर सीधा घर की सुख-शांति और बरकत पर पड़ सकता है।

घर के मुख्य द्वार से जुड़ी आम गलतियां

1. जूते-चप्पल का अंबार: मुख्य द्वार के ठीक सामने या पास में जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसे बाहर या किसी अलमारी में व्यवस्थित रखें।

2. सीढ़ी या खंभा सामने होना: यदि मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां, खंभा या कोई दीवार है, तो यह शुभ ऊर्जा के प्रवेश में बाधा बनती है। ऐसी स्थिति में दर्पण या पौधे लगाकर ऊर्जा के प्रवाह को मोड़ने की कोशिश करें।

विज्ञापन

3. दरवाजे से आवाज आना: खुलते या बंद होते समय यदि दरवाजा चिरचिर की आवाज करता है, तो यह वास्तु दोष माना जाता है। इसे तुरंत तेल डालकर ठीक करें।

4. मुख्य द्वार का रंग: मुख्य द्वार का रंग हल्का होना चाहिए। काले रंग का दरवाजा नकारात्मकता लाता है। सफेद, हल्का पीला, क्रीम या हल्का हरा रंग ज्यादा शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

5. गलत दिशा में दरवाजा: मुख्य द्वार अगर उत्तर या पूर्व दिशा में हो, तो वह शुभ होता है। दक्षिण दिशा में बना दरवाजा उन्नति में रुकावट डाल सकता है।

विज्ञापन

6. मुख्य द्वार पर अंधेरा: अंधेरे से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। दरवाजे पर हमेशा अच्छी रोशनी रखें। यदि संभव हो तो पीली रोशनी का उपयोग करें, जो सौम्यता लाती है।

7. दरवाजे के पास गंदगी: मुख्य द्वार के आसपास गंदगी या कचरा होना वास्तु के अनुसार बेहद अशुभ होता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा और सुगंधित रखें।

विज्ञापन

8. मुख्य द्वार के पास दूसरा दरवाजा: मुख्य द्वार के ठीक पास कोई अन्य दरवाजा नहीं होना चाहिए। इससे ऊर्जा बंटती है और घर का संतुलन बिगड़ता है।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए आसान उपाय

गणेशजी की तस्वीर या मूर्ति: मुख्य द्वार पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।

विज्ञापन

सुंदर फूल या चित्र: दरवाजे पर ताजे फूलों का गुलदस्ता या कोई सकारात्मक चित्र लगाने से शुभता बनी रहती है।

घंटियों की झालर: मुख्य द्वार पर छोटी-छोटी घंटियों की झालर लटकाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा की ध्वनि पूरे वातावरण को शुद्ध करती है।

विज्ञापन

आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार: यह परंपरागत उपाय बहुत कारगर होता है। यह घर में देवता समान ऊर्जा को आमंत्रित करता है।

क्रिस्टल बॉल: अगर आपके मुख्य द्वार के सामने रसोईघर है, तो वहां क्रिस्टल बॉल लगाना फायदेमंद होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola